सोनभद्र

गीले कचरे से खाद बनाएगा नगर पंचायत, प्लांट का हुआ भूमिपूजन

नगर पंचायत चोपन में बनने वाले वेट बेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट प्लांट तीन टन क्षमता का होगा

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) आदर्श नगर पंचायत चोपन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत अब नगर क्षेत्र से निकलने वाले गीले कूड़ा कचरे को प्रसंस्करण प्लांट में प्रोसेस कर खाद बनाई जाएगी। इस खाद से पौधरोपण में मदद मिलेगी। करीब 1 टन कूड़े से मात्र 24 घंटे में 350 किलो खाद बन जाएगी, जिसकी बाजारू कीमत अधिक होगी। गुरुवार को गीला कचरा प्रसंस्करण प्लांट का भूमिपूजन नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, निषाद पार्टी के प्रदेश महासचिव दयाशंकर साहनी, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह व पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरी की उपस्थिति में पंडित सचिन त्रिपाठी द्वारा विधिवत मंत्रोचारण के साथ किया गया। इस दौरान अध्यक्ष उस्मान अली ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत चोपन में बनने वाले वेट बेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट प्लांट तीन टन क्षमता का होगा। नगर में उत्पन्न होने वाले संपूर्ण गीले कचरे को संसाधित करने के अपने प्रयास में, प्रति दिन 200 टन (टीपीडी) से अधिक का गीला कचरा संयंत्र बनाने जा रहा है ताकि गीले कचरे को वैज्ञानिक तरीके से निपटाने की व्यवस्था की जा सके तथा यह एमसीसी की ओर से सिटी ब्यूटीफुल को एक उपहार है, जिससे न केवल शहर स्वच्छता रैंकिंग में आगे बढ़ेगा, बल्कि नगर के नागरिकों को भी राहत मिलेगी। इस मौके पर लिपिक अंकित पांडेय, जीतू सिंह, रामनरेश चौधरी, राधारमण पांडेय, राजेंद्र अग्रहरी, रंजीत सिंह, गणेश गौड़, सभासद दिव्यविकाश सिंह, अमित सिंह, राकेश सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, बंटी सिंह, निशांत सिंघल, अमित सिंह बड़कू, उमेश यादव, जितेंद्र पासवान, रोहित तिवारी,संजय शर्मा, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश
Download App