सोनभद्र

अधूरा नाली निर्माण से आए दीन राहगीर गिरकर हो रहे घायल। किसी बड़ी घटना की जताई आशंका।

विढमगंज /सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विकास खंड दुध्दि के ग्राम पंचायत जोरूखाड़ में जिला पंचायत द्वारा करीब डेढ़ सौ मीटर का नाली का निर्माण कार्य संबंधित विभाग द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें कार्यरत ठेकेदार ने पिछले करीब एक महीने से कुछ नाली खोदकर तो कुछ आधा अधूरा जोड़ाई करके छोड़ दिया गया है। तथा मेन सड़क के बीच मे ही नाली निर्माण के लिए खुदाई की गई मिट्टी को रोड पर ही डालकर छोड़ दिया गया है जिससे जहां बाइक और फोर व्हीलर गाड़ियों के आने जाने में भारी दिक्कत हो रही है वहीं मिट्टी के ढेर में अनियंत्रित होकर आए दिन बाईक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। गांव के देवनाथ यादव, दिलीप यादव, महेंद्र कुमार, मनोज कुमार आदि ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अगर शीघ्र नाली कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है तो तहसील कार्यालय पर सभी ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे जिसकी सारी जिमेदारी संबंधित विभाग की होगी। वहीं ग्राम प्रधान जोरूखाड़ विमल यादव ने विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि अधुरे नाली निर्माण कार्य से किसी के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी सारी जिमेदारी संबंधित विभाग की होगी।
संबंधित जे ई विनोद वर्मा ने सेल फोन पर कहा कि उक्त नई नाली निर्माण में लगे ठेकेदार को फटकार लगाई गई है एक-दो दिन के अंदर काम को शुरू करा कर जल्द से जल्द पूरा कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फर्जी बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की तस्करी करने वाले फरार आरोपी को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत इनरव्हील क्लब ओबरा ने मनाया भव्य तीज महोत्सव गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश
Download App