सोनभद्र

विंडमगंज पुलिस ने अवैध बालू लोड टीपर पकड़ा

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अति दुरूह, जंगल पहाड़ों से गिरा कनहर नदी के किनारे बसा ग्राम पंचायत करहिया, बोधाडीह में प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टरों के द्वारा कनहर नदी से अवैध बालू खनन करके बालू माफियाओं के द्वारा सुरक्षित जगह पर डंप किया जाता है तथा रात्रि को टीपर पर लोड करके अन्यत्र परिवहन कर बेच दिया जाता है। जिसकी सूचना पर बीती रात थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने मय हमराही गश्ती पर थे, इसी दौरान अवैध बालू का परिवहन कर रहा बिना नंबर प्लेट का एक टिप्पर को पकड थाने पर लाकर सीज की कार्रवाई करते हुए खनन विभाग व आरटीओ विभाग को अग्रिम कार्रवाई करने हेतु प्रेषित किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने कहा कि इलाके में कनहर नदी,मलिया नदी से अवैध बालू का खनन व परिवहन की सूचना मिला करती थी जिस पर बीती रात्रि को करहिया ग्राम पंचायत में गस्त के दौरान बिना नंबर प्लेट के एक टिप्पर के द्वारा अवैध बालू का खनन करके परिवहन करते हुए पकड़ा गया है जंगली रास्ता व रात्रि का फायदा उठाकर उक्त टिप्पर का ड्राइवर भागने में सफल रहा है दूसरे ड्राइवर के माध्यम से पकड़े गए टिपर को थाने पर लाकर खड़ा किया गया है तथा धारा 207 के तहत सीज की कार्रवाई करते हुए खनन व आरटीओ विभाग को अग्रिम कार्रवाई हेतु सूचित कर दिया गया है किसी भी सूरत में इलाके में अवैध बालू का खनन व परिवहन नहीं होने दिया जाएगा इसके लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार परिवहन विभाग गाड़ी रजिस्ट्रेशन से लेकर डीएल बनवाने मे मनमानी वसूली हो रहा जनता परेशान - धर्मवीर तिवा... स्मार्ट मीटर के विरोध मे गरजे संदीप मिश्रा कहा जनता की जेब पर सीधे डाका है निर्माणाधीन कोन तेलगुडवा मार्ग में मानकों की अनदेखी - डा. धर्मवीर तिवारी आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत ,एक बच्चे का हाथ फैक्चर कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील,समय से दुकान चलाने की दी हिदायत
Download App