सोनभद्र

भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी

श्री राम कथा में राम जन्म होते ही जय श्री राम के जयकारों से गूंजा पंडाल

चोपन/सोनभद्र( गुड्डू मिश्रा)

चोपन। आदर्श नगर पंचायत चोपन के प्रितनगर में चल रहे संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिन राम के जन्म होते ही पूरा पंडाल प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कथा के दौरान कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। भगवान राम ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह प्रेम रहा सदा सदा के लिए अमर है। आगे बताया

कि राजा दशरथ के संतान न होने के कारण अपने कुलगुरु वशिष्ठ के पास जाते हैं। जहां वशिष्ठ द्वारा श्रृंगी ऋषि से शुभ पुत्र कामेष्टि यज्ञ करवाते है। यज्ञ कुंड से अग्नि देवता का प्रकट होकर राजा दशरथ को खीर प्रदान करते हैं। जिसके बाद राजा दशरथ द्वारा तीनों रानियों कौशल्या, कैकई और सुमित्रा को खीर देते है। उस खीर के खाने से तीनों रानियों को भगवान राम सहित भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होता है। कार्यक्रम का संचालन मनोज चौबे ने किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, आयोजक अध्यक्ष कमल किशोर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, संजीव तिवारी,बबलू सोनी, श्यामसुंदर मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, दीनदयाल सिंह, अजय यादव, अनिल यादव, लालजी मिश्रा, अरविंद उपाध्याय, जयशंकर पाण्डेय,सुशील सिंह, दिलीप गुप्ता, रामपरिखा विश्वकर्मा, अमर शर्मा, अमित सिंह बढ़कू, विकास सिंह छोटकू वहीं यजमान के रूप मे अरविंद जायसवाल सप्तनिक मौजूद रहे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चोपन पुलिस मुस्तैद रही|

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बख्रिहवा में जुटेगा आदिवासी समाज, महारानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस और आदिवासी सेवा समिति की... बिहार तस्करी हेतु ले जाई जा रही 539.5 लीटर बीयर को स्कार्पियो के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गि... आदिवासी धर्म कोड और रोजगार के मुद्दे पर गांव-गांव पहुंची अधिकार यात्रा पांच दिवसीय रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्धघाटन,पूर्वांचल आर्मी पहुचा सेमीफाइनल में पेयजल समस्या से परेशान युवक हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App