सोनभद्र

सरकारी स्कूल डाटकाम द्वारा डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह महादेव को किया गया सम्मानित

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। सरकारी स्कूल डाटकाम द्वारा आयोजित सांस्कृतिक बदलाव एवं विविध कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी और बच्चों की सहभागिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर डॉ बृजेश कुमार सिंह महादेव शिक्षक पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी, ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवा, बेसिक शिक्षा परिषद सोनभद्र को सरकारी स्कूल डाटकाम के संस्थापक अभिषेक रंजन एवं कार्यक्रम संयोजक अर्पिता शेखावत द्वारा प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया।
यह प्रमाण पत्र डॉक्टर बृजेश को विद्यालय के बच्चों के शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों एवं बच्चों के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए दिया गया। सरकारी स्कूल डाटकाम के संस्थापक एवं संयोजक द्वारा यह प्रमाण पत्र गर्व के साथ प्रदान किया गया। इसके लिए डॉक्टर बृजेश महादेव को जनपद सोनभद्र के एसआरजी द्वय संजय कुमार मिश्र एवं विनोद कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।
बता दें कि सरकारी स्कूल डाटकाम के कार्यक्रम में जनपद सोनभद्र से एकमात्र विद्यालय पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र से डॉक्टर बृजेश महादेव के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक बच्चों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया था। सभी को एसआरजी द्वय द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रयास के लिए सभी शुभचिंतकों ने बधाइयां दी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App