सोनभद्र

विंडमगंज फुलवार निवासी विवाहिता का हत्या का हुआ खुलासा कलयुगी प्रेमी ने शादी का दबाव बनाने पर किया हत्या

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) विंडमगंज फुलवार निवासी विवाहिता का हत्या का हुआ खुलासा कलयुगी प्रेमी ने शादी का दबाव बनाने पर किया हत्या। वार्ड न 1 पूरब मोहाल द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दिया गया था कि एक अज्ञात महिला का शव उमाशंकर सिंह के मकान के पीछे पूरब मोहाल में पड़ा है। इस सूचना पर उच्चाधिकारीगण के साथ प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज जपनद सोनभद्र पुलिस बल के साथ मौके पर जा कर मृत महिला की पहचान का प्रयास किया गया तो उक्त मृतका के पास से मिले उसके पर्स में अधिवक्ता की विजटिंग कार्ड व आधार कार्ड एवं अन्य वस्तुएँ मिली जिसके आधार पर उक्त मृतका की पहचान श्रीमती ममता श्रीवास्तव पत्नी राजीव श्रीवास्तव निवासी फूलहरा विंडमगंज के रूप मे हुआ। मृतका के मायका पक्ष के लोगो द्वारा मृतका की पहचान कर पुष्टि की गयी है। शव का पंचायतनामा समक्ष परिजन तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अवलोकन से मृतका की मृत्यु का तात्कालिक कारण मृत्यु से पूर्व गला घोटने से पाया गया है। मृतका के पिता दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव पुत्र) बैजनाथ प्रसाद निवासी मुरमुसी थाना लेसलीगंज जनपद पलामू झारखण्ड द्वारा लिखित सूचना देकर आरोपी नन्दू यादव आदि के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 182 / 2024 आईपीसी की धारा 302,120बी थाना राबर्ट्सगज जनपद सोनभद्र पर पंजीकृत कराया गया। जिसके त्वरित अनावरण व कारवाई करते हुये प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज, स्वाट टीम प्रभारी, सर्विलांस टीम प्रभारी एंव उनकी टीम द्वारा नामजद अभियुक्त नन्दू यादव पुत्र दशई यादव निवासी फुलवार विंडमगंज की गिरफ्तारी की गयी। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त ने पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसका अंतरंग सम्बन्ध मृतका ममता श्रीवास्तव के साथ विगत कुछ महीनो से था, एंव ममता अब नन्दू पर पैसे देने व विवाह करने का दबाव बना रही थी, जबकि नन्दू पहले से शादी शुदा है एंव सामाजिक एंव पारिवारिक लोक लाज वश ममता से शादी नही करना चाहता था। जिससे की ममता को रास्ते से हटाने की ठान लिया ममता दुद्धी बुलाया तथा उसके साथ देर शाम तक दुद्धी मे ही रहा, उसके पश्चात राबर्ट्सगज साथ आया एंव रात्रि पूरब मोहाल वार्ड न 1 कस्बा राबर्ट्सगंज मे उमाशंकर के मकान के पीछे ले जाकर मृतका के ही दुपट्टे से गला घोट कर हत्या कर दिया, एंव आज बाहर भागने वाला था कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। उरमौरा चौराहा थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र आरोपी का मृतका के साथ अफेयर था, मृतका अभियुक्त से शादी करने का दबाव बना रही थी, परन्तु अभियुक्त पहले से शादी शुदा होने के कारण सामाजिक एंव पारिवारिक लोक लाज वश शादी नही करना चाहता था, मृतका द्वारा लगातार बनाये जा रहे, दबाव से परेशान होने के कारण हत्या को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1 सत्येन्द्र राय राबर्ट्सगंज एसएचओ
2 राम स्वरुप वर्मा प्रभारी स्वाट एसओजी
3 अमित त्रिपाठी सर्विलांस प्रभारी

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App