सोनभद्र

परिवहन विभाग ने कागजात के अभाव में टीपर पकड़ा

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। परिवहन विभाग सोनभद्र द्वारा शनिवार की दोपहर विंढमगंज मेन रोड पर एक टिपर को धर दबोच अग्रिम कार्यवाई के लिए पुलिस व वन विभाग सौंप दिया गया। मौके पर टिपर के ड्राइवर से गाड़ी से संबंधित कागजात मांगने पर दिखाये गये कागजात में से गाड़ी के कई कागजात फेल थे। जिसके कारण उक्त टिपर को विंढमगंज थाने में आमद करने के बाद उक्त टिप्पर को वन विभाग के रेंज कार्यालय में खड़ा कर दिया गया। तथा टिपर पर विधि सम्मत करवाई करने की बात कही गई।
क्षेत्र में आरटीओ अधिकारियों की मौजूदगी होने व उक्त टिपर पर कार्रवाई से दर्जन टिपर मालिकों में हड़कंप की स्थिति मची रही तथा अवैध रूप से गिट्टी व बालू का बैगर कागजात के परिवहन करने वाले टिपर रोड को छोड़कर अन्यत्र रास्ते में टिप्पर ले जाकर खड़ा कर दिए। तथा अधिकारियों का लोकेशन लेने वाले कई लोग रोड के किनारे चाय पान की दुकानों पर बैठकर अधिकारियों को वापस जिले जाने तक का इंतजार करते रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार