सोनभद्र

सिंदुरिया प्रधानमंत्री अमृत सरोवर योजना पर मुख्य विकास अधिकारी ने जांच करने का दिया आदेश – योग गुरु अजय पाठक

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन मे सिंदुरिया गाँव मे प्रधानमंत्री अमृत सरोवर योजना के अन्तर्गत हो रहे कार्य को मौके पर जाकर जब योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक महाराज जी , मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार सम्बंधित अधिकारी गणों ने निरीक्षण किया तो पता चला कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना में गुणवत्ता के विपरीत कार्य हो रहा है इट की लैब टेस्टिंग के लिए चोपन के ग्राम विकाश अधिकारी को निर्देशित किया । जब उक्त स्थल पर कार्य की गुणवत्ता को देखा तो बिना पिचिंग किये गिट्टी डाली जा रही , कमजोर ईट का का इस्तेमाल,बालू का इस्तेमाल तालाब से ही रहा है था पूर्व जिससे राजस्व की चोरी भी हुई , अब बालू की जगह सस्ती बस्सी का इस्तेमाल किया जा रहा है ,कमजोर बाउंड्री पिलर का इस्तेमाल , यही नही बालू की जगह बस्सी और सीमेंट मिलने में भी गलत अनुपात का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे कार्यो में गुणवत्ता का विपरीत कार्य हो रहा है । आज मौके पर मुख्य विकाश अधिकारी , सिंदुरिया सेक्टरी प्रतिभा , चोपन के वीडियो सर , एवम विभागीय अधिकारियों ने मान सरोवर की प्रयुक्ति सामग्री को लैब टेस्टिंग के लिए निर्देशित कर दिया है । मुख्य विकास अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने का बात कहा है। योग गुरु आचार्य अजय पाठक ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी छवि को धूमिल करने का काम सिंदुरिया के ग्राम प्रधान और सेक्टरी एवम जेई के माध्यम से किया जा रहस है उक्त मालमे में संलिप्त सभी अधिकारियों के खिलाफ जल्द ही भूख हड़ताल और उच्च न्यायालय की शरण मे जाकर अपील करूँगा , और सरकार की योजनाओं का बंदरबाट कर रहे सभी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराने का काम करूंगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App