सोनभद्र

12 वर्षीय ओमांश द्विवेदी ने बनाया शानदार 231 रन बने मैन आफ द मैच

अंडर 14 त्रिदिवसीय डबल इंनिंग्स क्रिकेट में 20 से 22 फरवरी तक अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में खेले गये 12 वर्षीय ओमांश द्विवेदी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते जीएनसीसी के तरफ से दोहरा शतक लगाया, 219 गेंदों पर 231 रन बनाकर आउट हुए । कुछ दिन पूर्व ही ओमांश ने 192 रनों की पारी खेली थी । ओमांश द्विवेदी के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया ।

पहली पारी में जीएनसीसी 485 रनों पर सिमट गई जिसमें देवांश ने 66 रन, रणवीर ने 33 रन बनाये सीपीपी के तरफ से गेंदबाजी में हर्षवर्धन ने 4, राहुल ने 2 विकेट लिए दूसरी पारी में सीपीपी के अंशु चौरसिया ने शानदार शतक लगाते हुए 131 रन बनाए, शौर्य मालवीय ने 40 रनों का योगदान दिया, दूसरी पारी के गेंदबाजी मे धैर्य चतुर्वेदी ने 15 रन देकर 5 विकेट लिए, देवांश ने 3, सनसना ने 2 विकेट लिए, पहली पारी के बढ़त के आधार पर जीएनसीसी विजेता रही । मुख्य अतिथि रूप में अनपरा पीसीएल के उपखण्ड अधिकारी अतीकुर रहमान, इं.आलोक सिन्हा, शैलेष यादव द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया । इस मौके पर विनय सिंह, ऋषभ राय, सोनू,मोनू आदि उपस्थित रहे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से...
Download App