सोनभद्र

चोपन मे लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा)

मिशन 2024 के तहत 400 लोकसभा सीटों के लक्ष्य को साधने के लिए भाजपा के रणनीतिकारों ने माइक्रो लेबल पर काम करना प्रारंभ कर दिया है। भाजपा की ओर से अब लाभार्थी संपर्क अभियान चलाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए चोपन के श्याम लॉज पर लाभार्थी संपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था लाभार्थी संपर्क अभियान के अध्यक्षता भाजपा चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह जी के नेतृत्व में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल गुप्ता जी और विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी श्री अनिल सिंह जी और मंडल प्रभारी श्री अशोक मौर्या जी उपस्थित रहे लाभार्थी संपर्क अभियान” के जरिए अपनी संगठनात्मक शक्ति के साथ पूरे मनोवेश से जुटी हुई है। इस अभियान में प्रदेश के 5 लाख से अधिक कार्यकर्ता मंडलों के सभी बूथों पर लगभग 1 करोड़ लाभार्थी परिवारजनों से सम्पर्क करेंगे। इसी कड़ी में लोकसभा लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन में मंडल कार्यालय में आये हुए मण्डल समिति, शक्ति केंद्र संयोजक मंडल में निवास करने वाले अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों को 1 बूथ के 20-40 लाभार्थी सम्पर्क करने का लक्ष्य दिया गया। अभियान की प्रतिदिन की रिपोर्ट सरल पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लाभार्थी के मोबाइल नंबर से केंद्र द्वारा दिए गए मोबाइल नम्बर 9638002024 पर मिस्ड कॉल करवाकर प्रधानमंत्री के जनकल्याण कारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। लाभार्थी संपर्क अभियान मंडल कार्यशाला में उपस्थित प्रदीप अग्रवाल ,परशुराम केसरी ,डॉक्टर सत्येंद्र आर्य ,राजेश अग्रहरि, विकास चौबे,धर्मेंद्र जायसवाल, रामदुलारे खरवार ,दिव्य विकास बिट्टू सिंह,आईटी प्रमुख विकास सिंह छोटकु , सत्यदेव पांडेय,संदीप पांडे मनीष सिंह मनीष त्रिपाठी नागेश्वर गोंड, तेजधारी यादव एवं सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव...
Download App