सोनभद्र

शिक्षा के बगैर पशुवत है जीवन: आशा भारती

– नन्हे मुन्ने बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया
– प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को किया गया पुरस्कृत
– कंपोजिट विद्यालय कैथी का वार्षिकोत्सव समारोह सकुशल संपन्न
सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। राबर्टसगंज विकास खंड अंतर्गत गयारतवल न्यायपंचायत क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कैथी में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की मंडल उपाध्यक्ष एवं राबर्ट्सगंज विकास खंड की एआरपी आशा भारती ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित करके आरंभ किया। बालिकाओं ने सरस्वती वंदना के पश्चात अतिथि स्वागत गीत प्रस्तुत कर आगंतुकों का मन मोह लिया।
छात्राओं द्वारा आयो रे शुभ दिन आयो रे, घूमर डांस, रामायण मंचन और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
बतौर मुख्य अतिथि आशा भारती ने कहा कि शिक्षा के बगैर जीवन पशु के समान है। आज सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों में बेमिसाल परिवर्तन हो रहा है यह हमारे शिक्षकों के अथक परिश्रम से ही संभव हो रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछड़ा जिला कहा जाने वाला जनपद सोनभद्र आज निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने में उच्च शिखर पर होकर जिले को सम्मान दिलाने में शिक्षक अहम् भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने ने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील किया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम भट्ट ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभिभावकों के सहयोग से हम शिक्षक बच्चों की प्रतिभा में निखार लाने में सफल हो रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि आशा भारती ने 500 रुपए पुरस्कार देने के साथ ही सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पठन सामग्री देकर पुरस्कृत किया।
इस दौरान संकुल अरविंद दुबे,शिक्षक विजय प्रकाश द्विवेदी,वीनू वर्मा, अंजनी कुमारी, समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक सुनील शर्मा और अध्यापिका अर्चना पांडे ने किया ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान