सोनभद्र

चेयरमैन ने सीसी सड़क का किया शिलान्यास,कहा नगर का विकास मेरी प्रथम प्राथमिकता

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 प्रितनगर में शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने सीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास पूजा अर्चना करते हुए किया। सीसी सड़क निर्माण के शिलान्यास का कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त किया। इस दौरान अध्यक्ष उस्मान अली ने कहा कि नगर में विकास कार्य अपनी प्रगति पर है तथा नगर पंचायत नगर के विकास कार्यों को करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी। सरकार के द्वारा चलाई जा रही विकास परक योजनाओं का लाभ सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के मूल मंत्र पर चलते हुए बग़ैर किसी भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। अधिशाषी अधिकारी देवहूति पाण्डेय ने कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप सभी कार्य कराए जा रहे हैं नगर पंचायत चोपन विकास के परिदृश्य पर एक नया आयाम स्थापित करेगा आगे नगर में और भी कई विकास कार्यों का शिलान्यास करना है जो जल्द ही कराया जायेगा। बता दे कि यह कार्य नगर विकास योजना के तहत नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 प्रीतनगर में एएमआरएफ सेंटर के पास तक बनना प्रस्तावित है। इस मौके पर सभासद रामपरिखा विश्वकर्मा, दिव्यविकास सिंह, गणेश गौड़, अमित सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, राजेंद्र अग्रहरी, अनीश अहमद, लिपिक अंकित पांडेय, मंसूर आलम, हर्ष जैन, बंटी सिंह, जितेंद्र पासवान, निशांत सिंघल, संजय शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App