सोनभद्र

रेणुकूट में दर्जनों लोगो ने बीजेपी का सदस्यता ग्रहण किया

रेणुकूट /सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) रेणुकूट मंडल अध्यक्ष के नेतुत्व मे वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार गुप्ता ने राज्यमंत्री संजीव कुमार गौंड जी के उपस्थिति में कई समर्थको के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण किया, इस अवसर पर उनके साथ समाज सेवी अजय राय पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष रेणुकूट वर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा कामेश्वर सिंह पटेल, राकेश ओझा , फिरदौस खान, संदीप गुप्ता उर्फ कलुआ ,अंजना सिंह वार्ड नंबर 12 वा जिला कार्यसमिति सदस्य,सविता गिरी,सीता गुप्ता,जैसे कइयों ने थामा बीजेपी का दामन ,बुधवार को ओबरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यालय डाला बारी मे राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड के नेतृत्व में विभिन्न दलो को छोड़कर आये 118 लोगो ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया और भारत माता की जय व जय श्रीराम का जयकारा लगाया। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वालो में अनपरा क्षेत्र से 17, रेनुकूट क्षेत्र से 28, चोपन क्षेत्र से 12 व ओबरा क्षेत्र से 61 लोग सामिल रहे। इनमे कई लोग पार्टी के नगर, व जिला व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी सामिल हैं।

भाजपा का दामन थामने वालो में विभिन्न नगर पंचायतो के 12 सभासद भी सामिल रहे। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने भारत माता व जय श्रीराम के नारे लगाते हुए कहा कि भारत को विश्वगुरू बनाने के दिशा में देश को अगली पंक्ति में ले जाने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है।जिनके नेतृत्व में देश विश्व पटल पर अपनी पहचान बना चुका है। भारत के स्वाभिमान और देशवासियो के सम्मान की रक्षा नरेन्द्र मोदी के हाथो में ही सुरक्षित है। उन्होने समाजवादी पार्टी, बसपा व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में सामिल होने वालो को केसरिया गमछा, भाजपा का गमछा व माला पहना कर उन सबका एक-एक कर स्वागत किया।उन्होने कहा कि पाँच सौ साल का मामला राम मंदिर निर्माण का हो या जम्मू काश्मीर के धारा 370 का हो,सभी समस्याओ का समाधान कर यह साबित कर दिया है कि भाजपा जो कहा करती है वह कर के दिखाया करती है।प्रदेश में बिजली-पानी आदि की समस्यो का समाधान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है।जिनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश में दुसरे नंबर पर अग्रसर है।अब न तो दंगा होता है और ना ही दंगाई सिर उठाते है।माता बहनो का मान सम्मान बढ़ा है। जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने कहा कि भाजपा आपका अपना घर है जहा आप सुरक्षित महसूस करेगें।कार्यक्रम का संचालन ओबरा विधान सभा संयोजक ज्वाईनिंग कमेटी ब्रिजेश पांडेय ने किया। इस अवसर पर सतीश पांडेय, बिशाल गुप्ता, अनपरा मंडल अध्यक्षअभिषेक विश्वकर्मा, संजीव त्रिपाठी,उमेश सिंह पटेल,पूर्व भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय, समाज सेवी कामेश्वर सिंह, रेणुकूट पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय राय, रेणुकूट ,व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा ,मोहन कुशवाहा,समाज सेवी रिंकू सिंह,अजीत गुप्ता, रेणुकूट मंडल अध्यक्ष हरिराम छवि शाह,कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजपति सहनी, राजेश सिंह,राजेश मास्टर आदि लोग सामिल रहे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार परिवहन विभाग गाड़ी रजिस्ट्रेशन से लेकर डीएल बनवाने मे मनमानी वसूली हो रहा जनता परेशान - धर्मवीर तिवा... स्मार्ट मीटर के विरोध मे गरजे संदीप मिश्रा कहा जनता की जेब पर सीधे डाका है निर्माणाधीन कोन तेलगुडवा मार्ग में मानकों की अनदेखी - डा. धर्मवीर तिवारी आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत ,एक बच्चे का हाथ फैक्चर कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील,समय से दुकान चलाने की दी हिदायत
Download App