सोनभद्र

साप्ताहिक बंदी का नियमानुसार हो पालन

दुद्धी, सोनभद्र। बाजार को साप्ताहिक बंदी बुधवार को बंद रखने का दिशा निर्देश जिला अधिकारी सोनभद्र ने दिये है। बुधवार बंदी को लेकर उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल दुद्धी कमेटी के अध्यक्ष अमरनाथ ने कहा की आटा चक्की व मोबाइल की दुकान भी साप्ताहिक बंदी बुधवार को बंद रहेगी। अध्यक्ष ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर साप्ताहिक बंदी बुधवार के दिन केवल खान -पान, नाश्ता समाचार पत्र पत्रिका दवाखाना सब्जी, मिठाई, दूध, मांस, अंडे, फल फूल, हरा चारा, सिनेमा, मनोरंजन केंद्र क्लब, आवासीय होटल, वाहन, ईंध बाल कटवाने की दुकाने, सरकारी लाइसेंस सुधा शराब की दुकान, सौदाह की प्रयोजन की दुकान, परिवहन की सेवाएं, साइकिल व रिक्शा रिपेयरिंग की दुकान साप्ताहिक बंदी बुधवार को खुलेंगे। इसके अलावा अन्य सभी प्रतिष्ठान दुकान बंद रहेंगे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने एक भेंट वार्ता में उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ व महामंत्री जसवन्त सिंह मौर्य को बताया कि वृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण के दौरान अधिकाश दुकानें बंद है। कुछ दुकान खुला मिला। उन प्रतिष्ठा के दुकानदारों को दी चेतावनी देते हुये सख्त हिदायत दिया गया है कि जिलाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने वाले पकड़े जाने पर दुकान मालिक के खिलाफ संविधानिक कार्रवाई की जाएगी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा दिए गए चेतावनी से व्यापारियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन नहीं करेंगे ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरीपान में विद्युत उपकेंद्र की मांग तेज, 35 किमी दूर सब स्टेशन होने से उपभोक्ता परेशान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नाम न शामिल होने पर युवती ने जताई आपत्ति, जांच की मांग निर्जला एकादशी पर युवाओं ने राहगीरों को पिलाया शर्बत मुहर्रम त्यौहार को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया नीरज सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने से ऊर्जाँचल मे हर्ष व्याप्त नीरज सिंह का ऊर्जाँचल से... गरीब गुरबो का आवाज बना संदीप मिश्रा पपड़ाहवा पल्हारी और चेरुई मे कंपनी स्थापना के विरोध मे आदिवासियो... प्रेमिका का हत्या करने वाले अभियुक्त को बीजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार पिण्डारी में मिले नरकंकाल का मुख्य आरोपी गिरफ्तार पेट्रोल भरवाने जा रहे अनियंत्रित बाइक सवार की खाईं में गिरने से एक की मौत एक घायल अज्ञात वाहन से भिड़ंत मे मैजिक डीजे सेट मैजिक सवार दो युवक की मौत तीन घायल
Download App