सोनभद्र

चेयरमैन ने विकास को गति देते हुए सीसी सड़क का किया शिलान्यास

चोपन, सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) । स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 प्रितनगर में रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली के द्वारा सीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास पूजा अर्चना करते हुए किया। सीसी सड़क निर्माण के शिलान्यास का कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त किया। इस दौरान अध्यक्ष उस्मान अली ने बताया कि सड़क निर्माण से यातायात में लोगों को सहुलियत मिलेंगी। आवागमन में हो रही परेशानियों से लोगों को निजात मिलेगी। सबका साथ सबका, विकास और सबके विश्वास के मूल मंत्र पर चलते हुए नगर पंचायत चोपन विकास के परिदृश्य पर एक नया आयाम स्थापित करेगा। बता दे कि यह कार्य नगर विकास योजना के तहत नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 प्रीतनगर में लक्ष्मण ठाकुर के घर से देवलाल के घर तक प्रस्तावित है। स्थानीय लोगो ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त किया है। तो वहीं उनके साथ मौजूद वार्ड नंबर 8 के सभासद रामपरिखा विश्वकर्मा ने सड़क निर्माण के लिए अध्यक्ष उस्मान अली को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। इस दौरान जीतू सिंह, कुशल सिंह, अमित सिंह, मनोज चौबे, देवलाल, धनंजय श्रीवास्तव, अनीश अहमद,राकेश सिंह, लिपिक अंकित पांडेय, सत्यप्रकाश तिवारी, बंटी सिंह, जितेंद्र पासवान, विवेक यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार