सोनभद्र

डग्गामार वाहनो के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

चोपन /सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध व डग्गामार के अतिरिक्त जाम का कारण बन रहे वाहनों हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बीते 48 घंटे में चोपन पुलिस द्वारा मारकुंडी से लेकर चोपन तक वाहनों की जांच का सघन अभियान चलाया गया ।
जिसमें बिना नंबर प्लेट के वाहनों के साथ ही सड़क के किनारे बेतरतीव खड़े वाहनों का मौके पर चालान किया गया। इस कार्रवाई में कुल 209 वाहनों का चालान चोपन पुलिस द्वारा किया गया तो मौकेपर जरूरी कागजात उपलब्ध नहीं होने की वजह से पांच ट्रकों को सीज भी किया गया ।
जिसके बाद इस कार्यवाही से जहा एक तरफ अवैध खनन परिवहन करने वालो में भय का माहौल बन गया है तो वही बेतारतीव खड़े होने वाले वाहनों पर हुई कार्यवाही से मारकुंडी के दुकानदारों के चेहरे खिल गए है,

आपको बता दें की लगातार पुलिस को यह शिकायत मिल रही थी की मारकुंडी घाटी के नीचे अवैध पार्किंग में तमाम वाहन बेतरतीब खड़े होने से लोगों को आवागमन में न केवल समस्या आ रही थी बल्कि स्थानीय दुकानदारों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था
इस संदर्भ में थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया की इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी उन्होंने बताया की बिना नंबर प्लेट के संचालित हो रहे वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और इस तरह अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।पुलिस टीम में थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, उप निरीक्षक उमाशंकर यादव, घूरमा चौकी प्रभारी विमलेश सिंह, उप निरीक्षिक योगेंद्र पांडेय, हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश मौर्य व कई अन्य पुलिस कर्मी रहे मौजूद।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार