सोनभद्र

विनय गुप्ता बने लेखपाल संघ के दुबारा अध्यक्ष, मंत्री प्रवीण कुमार सिंह

दुद्धी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा दुद्धी का सांगठनिक चुनाव शुक्रवार को तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर विनय कुमार गुप्ता की ताजपोशी हुई। वहीं मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रवीण कुमार सिंह को दी गयी। इनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश मिश्रा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार कनौजिया, उपमंत्री पद पर अमरजीत कुमार कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ कुमार एवं ऑडिटर पद पर हौशिला सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को साथी सदस्यों ने फूल माला से लाद दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से अभिनंदन किया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन हित में समर्पित रहकर, सदस्यों की अस्मिता एवं गरिमा बनाये रखने हेतु कृत संकल्पित हुए। सम्पूर्ण चुनावी प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष ज्योति कुमार गुप्ता, जिलामंत्री बृजबिहारी मौर्य,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार शर्मा सहित न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी कुमार, नायाब तहसीलदार उपस्थित रहे। अध्यक्ष पद के लिए विनय गुप्ता एवं कुंदन दोनों उम्मीदवार चुनाव लड़े। जिसमे कुल 66 मत में 43 मत का प्रयोग हुआ। विनय गुप्ता को 28 कुंदन को 15 मत मिला। जिसमें सर्वाधिक मत पाकर विनय गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीँ अन्य सभी पदाधिकारी निर्विरोध घोषित हुए। जिलाध्यक्ष ज्योति कुमार गुप्ता ने सभी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन