सोनभद्र

बाबू जगदेव प्रसाद की मनाई गई जयंती

दुद्धी। तहसील क्षेत्र के बीडर गांव में शुक्रवार को बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई। अतिथियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि अविनाश कुशवाहा पूर्व विधायक ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद ने पूरे बिहार की राजनैतिक और सामाजिक स्थितियों को बदलने का काम किया। पिछड़े हुए लोगों को सम्मान देने का काम किया है। विशिष्ट अतिथि विजय सिंह गोंड़ पूर्व मंत्री, महिला अतिथि ममता मौर्य, जुबेर आलम जिला पंचायत सदस्य बघाडू, प्रभु सिंह, राजा राम मौर्य, रामविचार गौतम, धर्म प्रकाश, राम अवध सिंह, अवधनारायण यादव, राजेन्द्र प्रसाद, रमेश कुशवाहा, राम ज्ञान सिंह, प्रेमचंद यादव, भोला सिंह, संतोष मौर्या सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि हम सभी को संगठित हाने की जरुरत है। शिक्षा, नौकरी, राजनीति, शासन प्रशासन में भागीदारी की पर हम सभी को विचार करना चाहिए। महिलाओं के प्रति शसक्तीकरण एवं सामाजिक एवं शिक्षा पर महिलाओं को गांव गांव में भागीदारी करने पर आगे बढ़ने में सहयोग करने के लिए प्रेरित करना हम सभी का कर्तव्य है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन