सोनभद्र

69 जोड़ों ने लिए फेरे तो एक ने कहा कुबूल है, कुबूल है, कुबूल है

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में 70 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

ब्लाक प्रमुख ने कन्यादान कर किया वैवाहिक कार्यक्रम का शुभारंभ

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत आयोजित वृहद वैवाहिक कार्यक्रम में ब्लाक क्षेत्र के दर्जनों गांव से आये 70 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इसमें 69 जोड़ों की शादी हिन्दू रीति रिवाज तथा एक मुस्लिम जोड़े का निकाह मौलाना गुलाम सरवर ने पढ़ाई।
वैवाहिक कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख दुद्धी रंजना चौधरी ने विविध रस्मों के बीच एक कन्या का कन्यादान कर, नवदम्पति को सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद देकर किया। इसके साथ ही पांडाल में विराजमान दर्जनों जोड़े वर-वधुओं को विविध रस्मों एवं मंत्रोच्चार के बीच दाम्पत्य सूत्र में पिरोया गया। पांडाल में उपस्थित वर वधु के परिजनों द्वारा गाये जा रहा शादी के मनोहारी गीत से सारा वातावरण गुलजार रहा। घरातियों एवं बारातियों से खचाखच भरे पांडाल में नव दंपत्ति जोड़ों ने एक दूजे को जनम जनम तक साथ निभाने का वादा किया। वैवाहिक बंधन में बंध रहे नव वर-वधु के चेहरे खिले खिले नजर आ रहे थे। नव दंपत्ति को नई गृहस्थी बसाने के लिए आकर्षक उपहार भी दिये गये।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख द्वारा गणेश की मूर्ति पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों समेत कार्यक्रम के अगुवा खंड विकास अधिकारी हेमंत सिंह ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को क्रियान्वित कराने में अपार हर्ष हो रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवार की बेटियों के हाथ पीले कर, उनके सपनों को साकार करने का वीणा सरकार ने उठाया है। उन्होंने सभी नव दंपत्तियों को सुखमय जीवन की शुभकामनाएं देते हुए, इस कार्यक्रम में लगे सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। सुरक्षा की कमान कोतवाली पुलिस की अगुवाई में दर्जनों पुलिसकर्मी,पीएसी ने संभाल रखी थी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन, भाजपा एससीएसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण गोंड़, जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुद्धी सुमित सोनी, मनोज सिंह, ब्लाक प्रमुख राबर्ट्सगंज अजीत रावत, ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड़, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बभनी राजन सिंह, सेवानिवृत्त जिला जज राजन चौधरी, एडीओ पंचायत दुद्धी रविदत्त मिश्रा, एडीओ सहकारिता मनोज कुमार, बीओ पीआरडी धर्मेंद्र सिंह, एडीओ एजी विकास सिंह, सचिव राघवेंद्र सिंह, अरुण यादव, अरुण वर्मा, राकेश यादव, सुषमा तिवारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात