सोनभद्र

वार्षिकोत्सव समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों ने मोहा मन

प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा प्रथम का ऐनुअल फंक्शन सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा प्रथम में बुधवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल व खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्पण, माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। ऐनुअल फंक्शन में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। स्वागत नृत्य, देशभक्ति के कार्यक्रम व नृत्य, बेटियों की शिक्षा का अलख जगाता नृत्य, लोकनृत्य कर्मा और झूमर आदि कार्यक्रमों ने सभी का मंत्रमुग्ध कर दिया।
वार्षिकोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि सर्किल ऑफिसर आदरणीय प्रदीप सिंह चंदेल ने बच्चों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को अभिप्रेरित करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति पर दो ऋण ऐसे होते हैं जिनसे व्यक्ति कभी भी उऋण नहीं हो सकता। एक ऋण है माता-पिता का तथा दूसरा है गुरु का, जिनके आशीर्वाद व मार्गदर्शन में रहकर ही व्यक्ति प्रगति की ओर उन्मुख रहकर अभीष्ट लक्ष्य प्राप्त करता है। परिश्रम के द्वारा ही सफलता अर्जित की जा सकती है उसका कोई संक्षिप्त रास्ता नहीं। अत: परिश्रम करके जीवन में नवीन आयाम स्थापित करें।
खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य ने उत्साहवर्धन करते हुए शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक *निपुण भारत मिशन* के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा प्रथम के समस्त बच्चों और शिक्षक/ शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा 1/2/3 हेतु निर्धारित निपुण लक्ष्य को निपुण लक्ष्य ऐप से सफलतापूर्वक अर्जित कर *निपुण छात्र* तथा *निपुण विद्यालय* होने का गौरव प्राप्त करने पर सभी को *प्रमाण पत्र* प्रदान कर सम्मानित किया। सामुदायिक सहभागिता तथा अभिभावक आत्मीयता का अद्भुत समागम देखकर मुक्त कंठ से समुदाय की प्रशंसा की। जिनके साझा प्रयासों द्वारा विद्यालय में नामांकित प्रत्येक छात्र-छात्रा को आईकार्ड (फोटो युक्त पहचान-पत्र)वितरित किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, समाज सेवी बालकृष्ण जायसवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता अरुणोदय जौहरी, एआरपी संतोष सिंह तथा श्रवण कुमार, ग्राम प्रधान सुरेश चंद, एसएमसी अध्यक्ष शीला देवी, संगीता देवी समेत विद्यालय के शत -प्रतिशत अभिभावकों का हुजूम उपस्थित रहा।

बच्चों के कार्यक्रमों से उत्साहित होकर आत्मीयता के साथ माताओं द्वारा लोकनृत्य कर्मा तथा झूमर की अनुपम प्रस्तुति की गई। जिन्होंने सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल के द्वारा किया गया। उत्साहपूर्वक संलग्न सहायक अध्यापिका सरिता, शिक्षामित्र लक्ष्मी पुरी सिंह, अविनाश कुमार गुप्ता समेत जनेवा देवी, जगती देवी , अनारो देवी, रंजन कुमार व मुस्कान, संगीता , सुशीला सम्मिलित रहें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App