सोनभद्र

बलिया पुलिस के उत्पीड़नात्मक रवैया से वकीलों में आक्रोश: जय नारायण पांडेय

– मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को पत्रक भेज यूपी बार काउंसिल सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

फोटो: जय नारायण पांडेय।

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। बलिया पुलिस के उत्पीड़नात्मक रवैया से वकीलों में आक्रोश को देखते हुए यूपी बार काउंसिल सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष जय नारायण पांडेय एडवोकेट ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्रक भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग उठाई है। साथ ही पत्रक की प्रति प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी बलिया एवं पुलिस अधीक्षक बलिया को भी भेजा है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्रक में श्री पांडेय द्वारा अवगत कराया गया है कि सुनील कुमार चौबे एडवोकेट सिविल कोर्ट बलिया में नियमित विधि व्यवसाय करते हैं। इनका एक भूमि विवाद था, जिसका निस्तारण माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने श्री चौबे के पक्ष में कर दिया है। बावजूद इसके उसी परिवार द्वारा सुनील कुमार चौबे एडवोकेट को जबरजस्ती यौन उत्पीड़न के मामले में फसा दिया गया है।
श्री पांडेय ने यह भी अवगत कराया है कि मामले की निष्पक्ष जांच किए बगैर बलिया पुलिस ने सुनील कुमार चौबे एडवोकेट के विरुद्ध 27 जनवरी 2024 को एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। यह प्रकरण गंभीर है और एक अधिवक्ता को बिना जांच जेल भेजे जाने से संबंधित है। जिसकी वजह से अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने का आदेश दिया जाना आवश्यक एवं न्यायसंगत है। श्री पांडेय द्वारा पत्रक की प्रति प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी बलिया एवं पुलिस अधीक्षक बलिया को भी भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार