सोनभद्र

चेयरमैन ने सड़क और नाली का किया शिलान्यास

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 गौरव नगर में नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली के द्वारा आरसीसी नाली व इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का शिलान्यास पूजा अर्चना करते हुए किया। आरसीसी नाली व इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के शिलान्यास का कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त किया। इस दौरान अध्यक्ष उस्मान अली ने बताया कि सड़क निर्माण से यातायात में लोगों को सहुलियत मिलेंगी। आवागमन में हो रही परेशानियों से लोगों को निजात मिलेगी। सबका साथ सबका, विकास और सबके विश्वास के मूल मंत्र पर चलते हुए नगर पंचायत चोपन विकास के परिदृश्य पर एक नया आयाम स्थापित करेगा। बता दे की यह कार्य नगर विकास योजना के तहत नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 गौरव नगर में पंकज तिवारी के घर से रवि पांडेय के घर तक प्रस्तावित है। स्थानीय लोगो ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त किया है। तो वहीं उनके साथ मौजूद वार्ड नंबर 12 के सभासद सलीम कुरैशी ने सड़क निर्माण के लिए अध्यक्ष उस्मान अली को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी देवहूति पाण्डेय, जीतू सिंह, कुशल सिंह, सभासद डिंपल जायसवाल, लिपिक अंकित पांडेय, घनश्याम चौधरी,राकेश बिंद,सत्यप्रकाश तिवारी,बंटी सिंह,निशांत सिंघल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान