सोनभद्र

महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर किया गया श्रमदान, गोष्ठी का भी आयोजन

गांधी के मार्ग पर चलने से ही होगी समाज की भलाई,

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के खैराही आश्रम मोड़ पर मंगलवार को महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर बनवासी सेवा आश्रम और व्यवापार मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में सुबह साढ़े सात से नौ बजे तक श्रमदान कर सामूहिक रूप से झाडू लगाने के साथ प्लास्टिक के कचरे साफ किया गया।डेढ़ घंटे तक चले सफाई अभियान के दौरान बाजार और मुख्य सड़क के पीछे तथा गोविंद बल्लभ पंत के मूर्ति के सामने की सफाई की गई।उसके बाद दोपहर में महिला संगोष्ठी का आयोजन के

दौरान गांधी विचार और उनके सुझाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।आश्रम प्रबंधक विमल सिंह ने कहा की आज के विकास और शिक्षा विज्ञान ने बेरोजगारी को जन्म दिया है जबकि गांधी जी के ग्राम स्वराज्य के मंत्र से सबकी भागीदारी,और अंतिम व्यक्ति का उत्थान होगा।कहा की ग्राम स्वराज्य के राह पर चल कर ही दुनिया में शांति व्यवस्था और भाई चारा आएगा और सभी लोग सुकून से जीवन जी सकेंगे। मौके पर शुभा प्रेम, जगत नारायण अग्रहरी,बबलू अग्रहरी, ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल,देव नाथ,हाजी साहब,संगीता, सर्व जीत सिंह,शिव नारायण कृष्णा ,बिहारी लाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार