सोनभद्र

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 120 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

समाज कल्याण राज्य मंत्री एवम ब्लॉक प्रमुख ने सभी नव विवाहित वर वधुओ को दिया आशीर्वाद

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर- स्थानीय ब्लॉक परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 120 जोड़ो का धार्मिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ।समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड़,ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़,जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह,भाजपा नेता दीपक सिंह ,खण्ड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह की उपस्थिति में विधि विधान से कन्यादान,सिंदूर दान सहित सभी वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराए गए।नव विवाहित वर वधुओ को अतिथियों ने आशीर्वाद दिया।समाज कल्याण

राज्य मंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गरीब परिवारों की कन्याओं की शादी सरकारी खर्चे पर सम्पन्न कराई जाती है।इस विवाह में वधु को 30 हजार रुपये व 21 हजार रुपये के घरेलू सामान उपहार में दिए जाते है।उन्होंने कहा कि पहले जिला स्तर पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराए जाते थे जिसमे संख्या काफी ज्यादा हो जाती थी परन्तु अब ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम कराए जा रहे है।ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने कहा कि इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मा. मुख्यमंत्री योगी

जी व मा.मंत्री जी को बधाई देते है।इस कार्यक्रम में हमारी जिम्मेदारी है कि सभी लकड़ियों को अपनी लकड़ी समझकर विवाह विधिपूर्वक सम्पन्न कराएं।इस वैवाहिक कार्यक्रम से गरीब परिवार का व्यक्ति अपनी बेटी की शादी के लिए कर्ज लेता था परन्तु अब उसे कर्ज से छुटकारा मिल रहा है।नए वर वधुओ को मंत्रीजी व ब्लॉक प्रमुख द्वारा कम्बल भी बांटा गया।इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी, एडीओ पंचायत कांशीराम ठाकुर,सुधीर कुमार,ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र कुमार,रामवृक्ष,रामबहादुर सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार,सुजीत सिंह,जिला पंचायत सदस्य किरबिल जनकधारी गोंड़ सहित ग्राम प्रधान गण मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App