सोनभद्र

मनरेगा मजदूरी का समय पर भुगतान होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत धरतीडोलवा में आज दोपहर के बाद मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना का सोशल आडिट करने पहुंचे आडिट टीम को स्थानीय मजदूरों ने मजदूरी का भुगतान समय से नहीं होने के कारण सोशल आडिट का बहिष्कार कर “मनरेगा मजदूरी का भुगतान करो, भुगतान करो” के जोरदार नारे लगाए।

सरकार के मनसा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार परख विकास कार्य को कराए जाने के लिए जहां अथक प्रयास व रोजगार का पिटारा खोला जा रहा है वही मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों का भुगतान समय से नहीं होने के कारण मनरेगा का कार्य शिथिल पडता जा रहा है। वही एक वर्ष पूर्ण होने पर मनरेगा व प्रधानमंत्री आवास योजना का सोशल ऑडिट शासन के द्वारा कराया जाना भी सुनिश्चित किया गया है इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत धरतीडोलवा में सन 2023 24 अप्रैल से सितंबर तक का सोशल आडिट करने पहुंची टीम में बीआरपी राम जन्म बभनी ब्लाक, सोशल आडिट टीम में राजकुमार गुप्ता, पांचू राम, मुनीर अहमद, सीता देवी के द्वारा ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान की मौजूदगी में ऑडिट कराया जाना प्रारंभ ही हुआ था कि मौके पर मौजूद मजदूरों ने ऑडिट का बहिष्कार करना शुरू कर दिया इस मौके पर मजदूर सियाराम पासवान ने कहा कि हम मजदूर से ग्राम प्रधान के द्वारा गांव में मजदूरी तो कर लिया जाता है परंतु मजदूरी करने के बाद पैसे का भुगतान तीन-चार महीने तक नहीं मिलता है कभी पैसा खाते में आता भी है तो 4 महीने काम करने के एवज में एक सप्ताह का पैसा आता है। कौशल्या देवी ने कहा कि हम गरीब मजदूर हैं काम करेंगे तभी अपने बच्चों का जिवकोपार्जन कर पाते हैं काम करने के बाद जब पैसा तीन तीन चार चार महीने के बाद मिलेगा तो हम अपने बच्चों का कैसे पालन करेंगे इसलिए हम लोगों का जब तक मजदूरी का भुगतान नहीं होगा तब तक ऑडिट में शामिल नहीं होंगे और काम भी नहीं करेंगे। शंभू पासवान ने कहा कि प्रधान झूठ बोलकर काम तो कर लेता है कि जल्दी पैसा भुगतान कर देंगे परंतु काम करने के बाद मजदूरी का भुगतान करने के नाम पर ऊपर से आपके खाते में पैसा जल्दी आ जाएगा। इस दौरान मौके पर मजदूर लीलावती देवी गुड़िया देवी समुद्री देवी रीना देवी राजकुमारी देवी कुसुम देवी संजू देवी राजेंद्र पासवान मानिकचंद पासवान श्याम सुंदर पासवान गणेश पासवान सुनील पासवान अरुण पासवान आलोक पासवान छोटू लाल ने सोशल ऑडिट करने आई टीम के सामने ही “मनरेगा मजदूरी का भुगतान करो भुगतान करो भुगतान करो” का जोरदार नारे के साथ आक्रोश व्यक्त किया।

वही सोशल आडिट करने पहुंचे टीम में बीआरपी राम जनम ने कहा कि हमें सन 23 24 अप्रैल से सितंबर तक का सोशल आडिट करने के लिए शासन के द्वारा आदेशित किया गया है काफी समझाने बुझाने के बाद भी मजदूर आडिट में भाग नहीं ले रहे हैं जिसके कारण आडिट आज यही स्थगित करना पड़ रहा है।

ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान ने कहा कि जब मनरेगा के मजदूर सोशल आडिट में भाग नहीं ले रहे हैं तो हम आडिट नहीं करा सकते।मनरेगा के भुगतान की प्रक्रिया सुगम व सरल जब तक नहीं होगा तब तक मनरेगा के तहत विकास कार्यों को करना काफी मुश्किल हो गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चिल्काटाड ग्राम प्रधान कार्यालय पर मनाई गई कांशीराम जयंती धनौरा के रजत राज जायसवाल यूपी ग्रामीण बैंक में हुआ चयन, खुशी का माहौल युवा अग्रहरि समाज का होली मिलन समारोह कार्यक्रम सम्पन्न झरिया नाला के पास से 10 गोवंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार वैचारिक उत्पीड़न से जूझा है हमारा समाज- डा भीम सिंह रक्तदान शिविर में रक्तवीरों ने किया रक्तदान धान कुटाई मशीन में साड़ी फंसने से महिला की दर्दनाक मौत बभनी क्षेत्र में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा का हुआ आयोजन सोनभद्र में दर्दनाक घटना 12 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, दो युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर
Download App