सोनभद्र

सिंगरौली बेचने जा रहे 21 लाख के हेरोइन के साथ चोपन डाला निवासी 2 तस्कर को राजेश सिंह ने किया गिरफ्तार

अनपरा/सोनभद्र सिंगरौली बेचने जा रहे 21 लाख के हेरोइन के साथ चोपन डाला निवासी 2 तस्कर को राजेश सिंह ने किया गिरफ्तार।अवैध मादक पदार्थों की परिवहन व बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के निर्देशन मे अनपरा एसएचओ राजेश सिंह के मार्गदर्शन मे लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 के मद्देनजर अन्तर्राज्यीय बार्डर पर सघन चेकिंग के दौरान अनपरा पुलिस टीम द्वारा दुल्ला पाथर से हीरो स्पलेण्डर प्लस बाइक वाहन सं0 UP 64 AN 3791 पर सवार दो अभियुक्तो को 210 ग्राम हेरोइन पाउडर के साथ गिरफ्तार किया गया जिसमे अभिषेक कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी वार्ड न 5 डाला चढ़ाई चंद्रनगर चोपन के कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन व विकास कुमार पुत्र जमुना गुप्ता निवासी छपरहवा वार्ड न 5 चन्द्रनगर चोपन जनपद के कब्जे से 60 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी। पूछताछ के दौरान पकड़े गये अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वे लोग हेरोइन को सिंगरौली बेचने ले जा रहे थे । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 31/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान कर दिया गया है।

बरामदगी
1 कुल 210 ग्राम नाजायज हेरोइन कीमत करीब 21 लाख रुपये
2 एक अदद हीरो स्प्लेण्डर प्लस वाहन स UP 64 AN 3791
3 3 मोबाइल फोन

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1 संजय सिंह रेनुसागर चौकी इंचार्ज
2 कांस्टेबल शशांक मिश्रा
3 कांस्टेबल अजीत यादव

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार