सोनभद्र

कलश यात्रा के साथ श्री राम अति महायज्ञ एवं नव दिवसीय श्री राम कथा प्रारंभ

चोपन, सोनभद्र। जुगैल क्षेत्र के ग्राम सभा भरहरी में श्री रामचरितमानस नवान्हपारायण श्री राम अति महायज्ञ एवं नवदिवसीय संगीत मय श्री राम कथा कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। प्रातः 8:00 बजे से ही कलश यात्रा में महिलाओं बच्चों बुजुर्गों ग्राम वासियों का उत्साह देखते ही बनता था ।
ढोल नगाड़े एवं डीजे की धुन पर श्री सीताराम नाम संकीर्तन करते हुए कलश यात्रा में चल रहे लोगों पर जैसे भक्ति का भाव सहज ही यात्रा में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित कर रहा था।
कथा के प्रारंभ में वाराणसी से पधारे कथा व्यास रामानुज श्री वैष्णव दास जी महराज ने श्री रामचरितमानस की महिमा संत, प्रयाग की महिमा का विस्तृत व्याख्या कर भक्ति रस में डूबने पर विवश कर दिया है।
जहां ग्रामवासीयों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन रात परिश्रम से लगे हुए हैं वहीं भक्तों की टोली यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार