सोनभद्र

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव व महामत्री मो. सलीम कुरैशी निर्वाचित

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के वार्षिक चुनाव में पीमुख्य चुनाव अधिकारी हीरालाल पटेल एडवोकेट एवम् उप मुख्य चुनाव अधिकारी धनंजय कुमार मौर्य एडवोकेट की देखरेख में सम्पन्न हुई मतगणना के समय एल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार जालान एड उपस्थित रहे !
सहायक चुनाव अधिकारी पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि अध्यक्ष पद पर श्याम बिहारी यादव एड ने जीत दर्ज की है। कुल 251 मत में 118 पाकर उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंशुमान सिंह एड को 85 मतों से हराया। महामंत्री सलीम कुरैशी एड को 127 मत एवम् राजेंद्र कुमार यादव एड को 122 मिला इस तरह मो सलीम कुरैशी एड 05 मत से जीत दर्ज़ की, कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार सिंह एड को 114 मत एवम् विरेंद्र कुमार राव एड को 112 मत मिला इस तरह कमलेश कुमार सिंह ने 2 मतों से जीत दर्ज किया ! इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा० अतुल प्रताप सिंह एड, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) गंगेश्वर प्रसाद सिंह एड और संजय कुमार गोयल एड, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से नीचे) अनिल कुमार एड व हरिद्वार एड, सचिव प्रशासन द्वारिका नाथ नागर एड सचिव प्रशासन अनुपम सिंह एड व सचिन पुस्तकालय संतोष कुमार पांडेय एड, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से ऊपर श्री हरि प्रसाद यादव एड, राजेश कुमार यादव एड, रमेश चंद्र सिंह एड, सरिता गिरी एड, विजय बहादुर सिंह एड एवं चतुर्भुज शर्मा कार्यकारी सदस्य 15 वर्ष से नीचे अनूप कुमार शुक्ला एड, राम प्रकाश सिंह एड, रियाजुद्दीन एड, सुमन एड, संजय कुमार एड एवं संदीप कुमार एड निर्विरोध निर्वाचित हुए। बार चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था। इसमें 376 मत में से 251वोट पड़े थे, जबकि इससे पूर्व 22 जनवरी को 2 अधिवक्ताओं ने टेंडर वोट दिया था।
बुद्धवार को मतों की गिनती शुरू होने पर प्रत्येक राउंड 50-50 के पांच राउंड में कुल 251 मतों की गिनती हुई !एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार जालान एड द्वारा शाम को चुनाव परिणाम घोषित होते ही निर्वाचित पदाधिकारी व उनके समर्थक नगाड़े की थाप पर झूमने लगे और निर्वाचित पदाधिकारियों को फूलों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। एक-दूसरे को बधाई दिए जाने का दौर शुरू हो गया और सभी जश्न मे डूब गये!

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चिल्काटाड ग्राम प्रधान कार्यालय पर मनाई गई कांशीराम जयंती धनौरा के रजत राज जायसवाल यूपी ग्रामीण बैंक में हुआ चयन, खुशी का माहौल युवा अग्रहरि समाज का होली मिलन समारोह कार्यक्रम सम्पन्न झरिया नाला के पास से 10 गोवंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार वैचारिक उत्पीड़न से जूझा है हमारा समाज- डा भीम सिंह रक्तदान शिविर में रक्तवीरों ने किया रक्तदान धान कुटाई मशीन में साड़ी फंसने से महिला की दर्दनाक मौत बभनी क्षेत्र में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा का हुआ आयोजन सोनभद्र में दर्दनाक घटना 12 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, दो युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर
Download App