सोनभद्र

पिपरी एसएचओ राजेश सिंह और म्योरपुर पुलिस ने नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ 5 आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र (विकास अग्रहरि/रामकुमार गुप्ता) पिपरी एसएचओ राजेश सिंह और म्योरपुर पुलिस ने नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ 5 आरोपी गिरफ्तार। सोनभद्र पुलिस का अनवरत प्रहार, नकली देशी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश 05 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, एक अदद चारपहिया वाहन, दो अदद मोटरसाइकिल, 7500 रुपये नगद व 315 लीटर नाजायज नकली देशी शराब, तथा बनाने के केमिकल व उपकरण बरामद।पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी मे दुद्धी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के पर्यवेक्षण में थाना म्योरपुर व आबकारी टीम द्वारा अपने प्रभावी सूचना संजाल के इनपुट से बजे ग्राम खैराही में स्थित आश्रम मोड़ के पास से एक मकान में बन रही नकली देशी शराब व शराब बनाने के उपकरण व उसमें मिलाये जाने वाली केमिकल के साथ 05 नफर अभियुक्त को एक अदद चार पाहिया वाहन, दो अदद मोटरसाइकिल व 315 लीटर नाजायज नकली देशी शराब व 04 अदद मोबाइल तथा 7500/- रुपये नगद बरामद कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0-08/2024 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 60/64/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि हम लोगों का एक संगठित गिरोह है तथा इनके द्वारा म्योरपुर, बीजपुर, पिपरी, रेणुकूट आदि जगहों पर इनके व इनके गिरोह द्वारा अवैध नकली देशी शराब को असली बनाकर वाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बिक्री/तस्करी की जाती है इनके विरुद्ध जनपद के कई थानों पर अभियोग पंजीकृत है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. ज्ञान दत्त चतुर्वेदी पुत्र हरीश्चन्द्र चौबे, निवासी SA18/127 J4 हाल मौजा तपोवन आश्रम, थाना जैतपुरा, जनपद वाराणसी उम्र करीब 46 वर्ष ।
2. विपुल सिंह उर्फ निशान्त सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह, निवासी पर्वतपुर, थाना गोपीगंज, जनपद भदोही उम्र करीब 35 वर्ष।
3. नितेश जयशवाल उर्फ गोलू पुत्र जयप्रकाश जयशवाल, निवासी जीटी रोड चुरामनपुर मुड़ैला, थाना लोहता, जनपद वाराणसी उम्र करीब 35 वर्ष।
4. प्रतीक सिंह पुत्र नरेन्द्र कुमार सिंह, निवासी विजरी मुसरी चुर्क, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24वर्ष ।
5. श्रीराम जायसवाल पुत्र बेला, निवासी ग्राम पिण्डारी सेवकाडाड़, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 36 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण
1- 315 लीटर देसी शराब केमिकल ।
2- एक अदद चारपहिया वाहन बरामद ।
3-दो अदद मोटरसाइकिल बरामद ।
4- 04 अदद मोबाइल फोन बरामद ।
5- 7500/- रुपये नगद बरामद ।
6- 1575 खाली सीसी, हीट गन, कलर केमिकल, बारकोड, रैपर, पैमाना, फिलर आदि नकली शराब बनाने के उपकरण बरामद ।

बरामदगी करने वाली टीम का विवरण
1-प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।
2-प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
3-आबकारी निरीक्षक रविनन्दन, क्षेत्र द्वितीय दुद्धी, जनपद सोनभद्र मय टीम ।
4-उ0नि0 कमलनयन दुबे, चौकी प्रभारी रेनूकुट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र मय पुलिस टीम ।
5-उ0नि0 शाहिद यादव, थाना म्योपुर जनपद सोनभद्र थाना म्योपुर पुलिस टीम सोनभद्र/थाना पिपरी पुलिस टीम जनपद सोनभद्र

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल दो माह से फरार चल रहे दम्पति गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारा 108, 352 BNS में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 4 साल से फरार गैंगेस्टर और हत्या का सजायाफ्ता अपराधी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार परिवहन विभाग गाड़ी रजिस्ट्रेशन से लेकर डीएल बनवाने मे मनमानी वसूली हो रहा जनता परेशान - धर्मवीर तिवा...
Download App