सोनभद्र

धूमधाम से निकली भगवान श्रीरामलला की भव्य शोभायात्रा

नगर भ्रमण कर सभी मंदिरों में देवताओं से कराया गया मिलन

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। नगर के शिवाजी मराठा तालाब पर श्रीराम जानकी की स्थापना को चल रहे तीन दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें भारी संख्या में भक्तजन शरीक हुए। नगर के ऐतिहासिक शिवाजी तालाब पर श्रीराम लखन व माँ जानकी की सुंदर प्रतिमा स्थापित होने के कारण श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिली। रविवार को दिन के करीब तीन बजे नगर दर्शन के लिए निकली शोभायात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए, करीब दो घंटे उपरांत वापस नवनिर्मित मंदिर शिवाजी तालाब पहुंचा।इस दौरान प्रकाण्ड विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नगर के सभी मंदिरों में विराजमान देवी-देवताओं से उनका मिलन कराया गया।जिससे कि नगर समेत सभी भक्तजनों की रक्षा व कल्याण करें। गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकली इस विशाल शोभायात्रा में शामिल महिलाएं, पुरुष, बच्चे भक्तिगीत थिरकते एवं जयकारा लगाते हुए गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। शोभायात्रा के वापस आने के बाद प्रभु श्रीराम लखन व माँ जानकी की प्रतिमा को उनके नवनिर्मित मंदिर में रखकर,विद्वान आचार्यों की अगुवाई में यजमान गणेश जौहरी ने सपत्नीक अनुष्ठान प्रारम्भ किया गया। सोमवार को श्रीराम लखन व माँ जानकी की प्राणप्रतिष्ठा के साथ ही अनुष्ठान की पूर्णाहुति और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है।आयोजन समिति की ओर से नगर के सभी भक्तजनों से प्राणप्रतिष्ठा एवं भंडारे में शरीक होकर पुण्य का भागी बनने की अपील की गयी है।इस दौरान शोभायात्रा में राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़,सांसद पकौड़ी लाल कोल,कल्याण मिश्रा, चंद्रिका प्रसाद आढ़ती,भोलानाथ आढ़ती,राकेश श्रीवास्तव,अरुणोदय जौहरी,सुरेन्द्र अग्रहरि,दिलीप पांडेय, भाजपा मंडल दुद्धी अध्यक्ष सुमित सोनी, मनीष जायसवाल,मनोज सिंह बबलू,विहिप के चेतन श्रीवास्तव,नीरज जायसवाल,बालकृष्ण जायसवाल, सूरजदेव सेठ समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार