सोनभद्र

65 रनों के भारी अंतराल से ओबरा को हरा दुद्धी सेमीफाइनल में

नवनीत बने मैन ऑफ द मैच

ओबरा, सोनभद्र (नीरज भाटिया)। स्थानीय अंबेडकर स्टेडियम में चल रहे राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के रविवार को खेले गए मैच में टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी की टीम ओबरा ब्वायज को 65 रनों के भारी अंतराल से हराकर सेमीफाइनल चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच का टॉस दुद्धी के कप्तान रजत राज ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में ओवरों में अपने 6 विकेट खोकर 164 रनों का स्कोर खड़ा किया। मध्यमक्रम के बल्लेबाज नवनीत ने चार चौके व 3 छक्के की मदद से मात्र 28 गेंदों पर 55 रनों की शानदार सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा आलोक ने पांच चौके की मदद से 33 रन, संजय ने तीन चौके व एक छक्के की मदद से 29 रन व कप्तान रजत राज तथा शेषपाल ने 15-15 रनों का योगदान दिया। ओबरा के गेंदबाजों में शनि ने अपने निर्धारित चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट हासिल किया। इसके अलावा नीरज, सूर्य व ललित को एक-एक विकेट मिला। दूसरी पाली में बल्लेबाजी करने उतरी ओबरा की टीम 14 ओवर में 96 रन बनाते-बनाते आल आउट हो गई। ओबरा के बल्लेबाजों में ललित ने 28, अनुराग ने 27 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई अंक का आंकड़ा नहीं छू पाया। दुद्धी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नवनीत ने 5 विकेट अर्जित किया। इसके अलावा शेषपाल को चार व संजय को एक विकेट मिला। मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले टाउन क्लब दुद्धी के खिलाड़ी नवनीत को मैन ऑफ द मैच घोषित कर प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार