सोनभद्र

उप्र कौशल विकास मिशन के तहत 263 बेरोजगारों को मिला नियुक्ति पत्र

दुद्धी, सोनभद्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी में रविवार को आयोजित रोजगार मेले में 263 बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक युजवेंद्र नाथ ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर आयोजित किया जाने वाला रोजगार मेला राजकीय आईटीआई दुद्धी में आयोजित किया गया था। मेले में कुल 414 बेरोजगार युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। 20 कंपनियों द्वारा लिए गए साक्षात्कार में कुल 263 युवाओं का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड, सांसद पकौड़ी लाल कोल, भाजपा जिला महामंत्री दिलीप पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, मनोज सिंह बबलू, मनीष जायसवाल सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक व अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार