सोनभद्र

अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र की हुई ताजपोशी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश व सचिव बने अशोक

दुद्धी बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी बार के प्रतिष्ठापरक चुनाव में अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र श्रीवास्तव की ताजपोशी हुई।
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश चंद्र सिंह को 28 मतों से पराजित कर, जीत हासिल की। वहीं सचिव पद पर अशोक कुमार गुप्ता ने राजेश रंजन को 114 मतों से शिकस्त दिया और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उमेश चन्द्र ने दुबेश प्रकाश को 107 मतों से पराजित कर, जीत दर्ज की।

इल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रेमचंद यादव के देखरेख में प्रातः 11 बजे से सायं 3.30 बजे तक मतदान करायी गयी।कुल तीन पद के लिए 169 सदस्य संख्या वाले इस चुनाव में 156 लोगों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जितेंद्र श्रीवास्तव को 91 मत और प्रतिद्वंद्वी रमेश चंद्र सिंह को 63 मत मिला। इसी प्रकार सचिव पद पर अशोक कुमार गुप्ता को 135 मत एवं प्रतिद्वंद्वी राजेश रंजन को मात्र 21 मत मिले। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उमेश चंद्र को 131 मत एवं उनके प्रतिद्वंदी दुबेश प्रकाश को मात्र 24 मत मिले। जबकि अध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो-दो मत अवैध घोषित किये गये।
इस प्रकार इल्डर कमेटी के चेयरमैन श्री यादव ने अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र श्रीवास्तव एवं सचिव पद पर अशोक कुमार गुप्ता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उमेश चंद्र को विजयी घोषित किया।चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों को फूल माला से लाद दिया। जबकि निर्विरोध रूप चुने जाने वालों में उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर में जितेन्द्र कुमार तिवारी व शन्नो बानो एवं उपाध्यक्ष 2 वर्ष से ऊपर में प्रदीप कुमार व महेंद्र कुमार कनौजिया ,सहसचिव प्रशासन पद पर आशीष कुमार जायसवाल, सहसचिव पुस्तकालय पद पर अनिल कुमार कनौजिया एवं सदस्य गवर्निंग काउंसिल 2 वर्ष से ऊपर में अनिल कुमार सिंह के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गयी। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने में इल्डर कमेटी सदस्य जमुना राम कनौजिया, विद्यापति,रविन्द्र कुमार एवं राकेश कुमार गुप्ता ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, प्रभारी निरीक्षक दुद्धी नागेश सिंह,म्योरपुर थानाध्यक्ष,चौकी इंचार्ज अमवार मनोज सिंह, एसआई इनामुल हक समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए मून स्टार इंग्लिश स्कूल में संपन्न हुआ दो दिवसीय व्यावसायिक विकास ए... बीजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार ट्रक के धक्के से दिव्यांग युवक की मौत कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दिव्यांग दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल
Download App