सोनभद्र

जूनियर्स को 6 विकेटों से हरा टाउन क्लब दुद्धी की सीनियर टीम फाइनल में

आलोक दूसरी बार बने मैन आफ द मैच

दुद्धी व दुर्गापुर के बीच 24 को होगा प्रतियोगिता का फाइनल मैच

दुद्धी, सोनभद्र। 37वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में वृहस्पतिवार को टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी की सीनियर टीम टीसीडी जूनियर्स को 6 विकेटों से पराजित कर फाइनल खेलने की हकदार हो गई। मैच की बाबत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष जबीं खान ने बताया कि दूसरे सेमीफाइनल मैच का टॉस दुद्धी सीनियर टीम के कप्तान रजत राज ने जीता और पिच की नमी भांपते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सीनियर टीम के कप्तान का निर्णय उस समय सही साबित होता नजर आया जब 20-20 ओवरों के मैच में जूनियर टीम 18.1 ओवर में ही अपने सभी विकेट खोकर 134 रन पर ही सिमट गई। प्रथम पायदान पर उतरे जमशेद खान ने एक छक्का और चार चौकों की मदद से 33, उद्घाटक बल्लेबाज सनी ने एक छक्का दो चौके की मदद से 22, अयाज व अयान ने एक छक्का और दो चौके की मदद से 18-18 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए दुद्धी सीनियर टीम के गेंदबाजों में कप्तान रजत राज ने अपने तीन ओवरों में 8 रन व अभिषेक ने 4 ओवर में 34 रन देकर तीन-तीन विकेट हासिल किया। इसके अलावा धर्मेंद्र मिश्रा को दो व धीरज को एक विकेट मिला। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टाउन क्लब की सीनियर टीम 16.4 ओवर में अपने चार विकेट खोकर जीत के निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। मध्यमक्रम के बल्लेबाज आलोक शर्मा ने तीन छक्का और 6 चौकों की मदद से सर्वाधिक 63 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। सृजन ने दो छक्का पांच चौका लगाते हुए 34 रन, अभिषेक ने दो चौके की मदद से 20 रन व सुमित सोनी दो चौके की मदद से 9 रन बनाए। दुद्धी जूनियर्स की टीम के गेंदबाजों में जमशेद, निशान्त जौहरी, रेहान व अयाज को एक-एक विकेट मिला। इस प्रकार टीसीडी दुद्धी की सीनियर टीम जूनियर्स को छह विकेटों से हराकर फाइनल चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच में सर्वाधिक 63 रन बनाने वाले दुद्धी सीनियर टीम के खिलाड़ी आलोक शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित कर ग्राम प्रधान अब्दुल्लाह अंसारी व रंजीत सेठ द्वारा पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर सलीम खान व सुनील जायसवाल, कमेंट्री मु. शमीम अंसारी, सैय्यद फैजुल्लाह व अविनाश गुप्ता तथा स्कोरिंग राजू शर्मा ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार