सोनभद्र

दुद्धी बार एसोसिएशन का चुनाव कल, तैयारी पूरी

अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सचिव में होगा सीधा मुकाबला

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी बार एसोसिएशन के वर्ष 2024-25 के लिए वृहस्पतिवार को होने वाले संगठनात्मक चुनाव का मतदान 11 बजे से होगा। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
बाबत जानकारी देते हुए इल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रेमचंद यादव ने बताया कि अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सचिव को छोड़ अधिकांश पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। सिर्फ अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव के लिए मतदान कराया जाएगा। अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र श्रीवास्तव व रमेश चंद सिंह के बीच सीधा मुकाबला होगा। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उमेश चंद व दुबेश प्रकाश के मध्य एवं सचिव पद पर अशोक कुमार गुप्ता व राजेश रंजन के बीच मुकाबला होगा। श्री यादव ने दुद्धी बार के सभी मतदाता अधिवक्ता साथियों से समयानुसार मतदान करने की अपील की

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन