सोनभद्र

सोनभद्र में मीडिया को बदनाम करने की साजिश पत्रकारो ने सौपा ज्ञापन एसपी बोले होगी कारवाई

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) मीडिया के खिलाफ सोनभद्र के विभिन्न स्थानों पर मीडिया को बदनाम करने की साजिश के तहत पोस्टर लगाने का एक मामला सामने आया है। पोस्टर में लिखा गया है कि ‘यूपी मीडिया में सच गायब है’ लिखा गया है। जिससे मीडिया सहित पूरे जिले में हड़कंप की स्थिति बन गई है। इसको लेकर मीडिया जगत में काफी आक्रोश व्याप्त है। सोनभद्र जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को देकर पत्रकारों ने मामले से अवगत कराया। पत्रकारो ने कहा की बैनर में जो शब्द लिखा गया है। उससे पत्रकार काफी आहत है लिखे शब्द को लेकर तमाम लोग पत्रकारों पर सवाल उठा रहे है। शांतनु विश्वास ने मीडिया को बदनाम करने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग किया है। कहा कि सोनभद्र के विभिन्न स्थानों पर मीडिया को बदनाम करने की साजिश के तहत पोस्टर लगाया गया है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई होना चाहिये। विधु शेखर मिश्रा ने कहा कि यह प्रकरण सामान्य नही है। मीडिया के खिलाफ समाज में गलत संदेश देने वालों को जवाब देना जरूरी है। इसके पीछे कौन है उसे भी तत्काल पुलिस प्रशासन को बेनकाब करना चाहिये। इस पर पुलिस अधीक्षक ने कहा की मामला प्रकाश मे आते ही थानेदारों को ऐसे पोस्टर हटवाने के साथ ही कारवाई करने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर अंशुमान पांडेय, विकास द्विवेदी, आनंद चौबे, दिनेश पांडेय, अरविंद तिवारी, चिंता पांडेय, राकेश सिंह, राजन चौबे सहित दर्जनो पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन