सोनभद्र

सिंगरौली मप्र को 107 रनों से रौंद वोटेक्स दुर्गापुर पश्चिम बंगाल पहुंची फाईनल में

दुर्गापुर के आकाश व अंकित संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच घोषित

दूसरे सेमीफाइनल में वृहस्पतिवार को दुद्धी की दोनों टीमें भिड़ेंगी एक दूसरे से

प्रतियोगिता का फाइनल मैच 24 जनवरी को

दुद्धी, सोनभद्र। 37वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाईनल मैच में वोटेक्स दुर्गापुर पश्चिम बंगाल की टीम सिंगरौली मध्य प्रदेश को 107 रनों से हराकर फाइनल खेलने की हकदार हो गई। दूसरा सेमीफाइनल वृहस्पतिवार को दुद्धी की सीनियर व जूनियर टीम के बीच खेला जाएगा। मैच की बावत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष जबीं खान ने बताया कि बुधवार को पहले सेमीफाइनल मैच का टॉस जीतकर बल्लेबाजी करती हुई दुर्गापुर की टीम निर्धारित 25 ओवरों में अपने सात विकेट होकर 273 रन बनाए। कप्तान आकाश ने चार छक्का और पांच चौका लगाते हुए सर्वाधिक 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा अंकित सिंह ने तीन छक्का और चार चौका लगाते हुए नाबाद 49, शैलेश ने दो छक्का और 6 चौकों की मदद से 44, शुभम जायसवाल ने दो छक्का और पांच चौके लगाते हुए 42, सिद्धान्त ने एक चौका व तीन छक्का लगा 24, आकाश राजपूत व आनंद ने 18-18 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए सिंगरौली के सुनील शुक्ला ने पांच ओवर में 63 रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया। नितिन ने दो व आकाश पटेल ने एक विकेट हासिल किया। दूसरे पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी सिंगरौली की टीम 19वें ओवर में ही 166 रन बनाते-बनाते ऑल आउट हो गई। विकास पांडे ने 2 छक्का 9 चौका की मदद से सर्वाधिक 62 रन बनाए। बृजकिशोर ने 3 छक्का दो चौका 34, हिमांशु पांडे ने 2-2 छक्का चौका लगाते हुए 27 व चंद्र प्रकाश ने 18 रन बनाया। दुर्गापुर के गेंदबाजों में कप्तान आकाश ने अपने निर्धारित 5 ओवरों के कोटे में 33 रन देकर चार खिलाड़ियों को पवेलियन वापस भेजा। मारकंडे ने 2 ओवर में 13 व अंकित ने 5 ओवर में 38 रन देकर तीन-तीन विकेट हासिल किया। इस प्रकार वोटेक्स दुर्गापुर पश्चिम बंगाल की टीम सिंगरौली मध्य प्रदेश को 107 रनों से हराकर क्रिकेट की ईनामी प्रतियोगिता का फाइनल खेलने की हकदार हो गई। चार विकेट व 56 रन बनाने वाले दुर्गापुर के कप्तान आकाश सिंह व 3 विकेट तथा 49 रनों की अविजित पारी खेलने वाले अंकित सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित कर मुख्य अतिथि संतोष गुप्ता व जावेद खान द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। मैच की अंपायर सलीम खान व सुनील जायसवाल रहे। कमेंट्री मोहम्मद शमीम अंसारी व सैयद फैजुल्लाह तथा स्कोरिंग अयाज ने किया। वृहस्पतिवार को टाउन क्लब की सीनियर टीम टाउन क्लब जूनियर से दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन