सोनभद्र

गलन भरी ठंड से ठिठुरने लगे लोग, अलाव का ले रहे सहारा

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) जनवरी के पहले सप्ताह से ही ठंड का प्रकोप बढ़ गया है जो लगातार जारी है। ठंड के कारण बुधवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा, जिसके कारण बाजारों सहित अन्य स्थानों पर आम दिनों की अपेक्षा कम भीड़ देखी गई। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव सेंकते नजर आए। दिन भर बादलों की लुकाछिपी जारी रही। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री और अधिकतम 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार सुबह की शुरुआत कोहरे व गलन के साथ हुई। पूरे दिन बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकल जा रही थी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल जा रही थी। लोग छतों व पार्क आदि स्थानों पर धूप सेंकते नजर आए। सूरज डूबते ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया।रह रह कर बह रहे हवा से गलन में और भी इजाफा हो जा रहा है ओस गिरने से भी ठंड का अहसास ज्यादा होने लगा, जिससे सुबह और शाम के समय शहर के विभिन्न मार्केट अंचलों से लेकर अन्य स्थानों पर लोगों को अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है। ठंड का प्रकोप बढ़ने से दुकानों में गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए भी लोग जुट रहे हैं। ठिठुरन भरी ठंड से बचने के लिए लोग अब अलाव का भी सहारा लेने लगे हैं। नगर के बस स्टैंड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,स्टेशन इत्यादि नगर के प्रमुख स्थानों पर नगर पंचायत द्वारा लगातार अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है जहा बुधवार को ठंड से बचने के लिए लोग अलाव सेंकते नजर आए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन