सोनभद्र

गुरु गोविंद सिंह जी की 357 वां प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) सिख पंथ के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह की जयंती पर स्थानीय गुरुद्वारे में सर्वप्रथम विशाल लंगर का आयोजन किया गया जिसमें शामिल होकर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद चखा। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, सुनील तिवारी व मनोज चौबे को कमेटी के द्वारा सरोपा देकर सम्मानित किया गया। ततपश्चात नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कीर्तनमयी शोभायात्रा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुन: वहीं पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। रास्ते में तमाम श्रद्धालुओं ने सबीलें लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराई और प्रसाद वितरण किया। शोभा यात्रा के आगे सिख युवक गदका आदि करतब दिखा रहे थे। इसमें शामिल पंच प्यारे शोभायात्रा का आकर्षण का केंद्र रहे। गुरु गोविंद सिंह जयंती पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से विशाल कीर्तनमयी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सिख सुमदाय के सैकड़ो महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। शोभा यात्रा के आगे पंच प्यारों का दल चल रहा था। जो आकर्षण का केंद्र रहा। मुगलसराय से आये युवकों के एक समूह ने तरह तरह के करतब दिखाकर लोगों को हैरत में डाल दिया। महिलाएं शबद कीर्तन करती चल रही थीं। बच्चे गुरुवाणी गा रहे थे। शोभा यात्रा में भव्य तरीके से सजे वाहन शामिल थे। शोभायात्रा के बीच गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी भी शामिल थी। इसके पीछे रागी जत्थे शबद कीर्तन करते चल रहे थे। शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार से होते हुए प्रितनगर, स्टेशन रोड, मेन रोड होते हुए फिर गुरुद्वारे में जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के लिए गुरुद्वारे को भव्य रूप से सजाया गया था। जगह-जगह शिविर लगाकर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में गुरूद्वारा इण्टर कालेज के प्रबंधक सतनाम सिंह,दीपक सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी,कवलजीत सिंह,बलविंदर सिंह,जितेंद्र सिंह,महताब सिंह,पतविन्दर सिंह,जीतू सिंह,अजीत सिंह,प्रदीप अग्रवाल,अशोक सिंघल,अनील, मयंक सिंह, दलबीर सिंह,अमन,अनीश अहमद,रमेश सोनी, विवेक यादव सहीत गुरूद्वारा इंटर कॉलेज के स्काऊट के बच्चे आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक विश्व नाथ प्रताप सिंह अपने पूरे दरबल के साथ मुस्तैद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से...
Download App