सोनभद्र

शिव शक्ति महिला मंडल संरक्षिका ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट ने भूखों को खिलाया खिचड़ी
– मकर संक्रांति पर्व पर अयोध्या धाम में सरजू नदी तट और यमुना बिहारी कुंज आश्रम पर हुआ आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। मकर संक्रांति पर्व पर सोमवार को अयोध्या धाम स्थित सरजू नदी तट पर जहां शिव शक्ति महिला मंडल सोनभद्र की संरक्षिका सुशीला पाठक की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया, वहीं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट सोनभद्र की ओर से यमुना बिहारी कुंज आश्रम पर भूखों को खिचड़ी खिलाई गई।
बता दें कि सोनभद्र के भिखारी उर्फ जंगली बाबा के द्वारा अयोध्या धाम स्थित मणिराम छावनी के धर्म मंडप में 17 जनवरी से 25 जनवरी तक विराट रूद्र महायज्ञ एवं 11 निर्धन कन्याओं की शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मकर संक्रांति पर्व पर भिखारी बाबा के साथ सोनभद्र से आए आचार्य राजेश कुमार पाठक, शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक, राम खेलावन, श्याम बिहारी, प्रहलाद, रामवृक्ष, हरिचंद, प्रभु नारायण, भुनेश्वर, राजेंद्र, शेरू अभय, अयोध्या, रामप्यारे और योगेश ने सरजू नदी में स्नान किया और नदी तट पर ही पूजन अर्चन किया। शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक ने सरजू नदी तट पर जरूरतमंद लोगों में कंबल का वितरण किया। जाड़े में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। वहीं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से यमुना बिहारी कुंज आश्रम पर भूखों को खिचड़ी खिलाई गई। इसके अलावा मंगलवार को भंडारा चलाया गया, जिसमें बहुत से लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भिखारी बाबा, आचार्य राजेश कुमार पाठक, आचार्य मनीष तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

…………………….
इनसेट में….

17 जनवरी को विराट रूद्र महायज्ञ के लिए निकलेगी कलश यात्रा
फोटो:अयोध्या धाम स्थित मणिराम छावनी धर्म मंडप में बनी यज्ञशाला।
सोनभद्र। अयोध्या धाम स्थित मणिराम छावनी धर्म मंडप में बनी यज्ञशाला में सोनभद्र के भिखारी बाबा विराट रूद्र महायज्ञ कराएंगे। इसके लिए 17 जनवरी को कलश यात्रा निकलेगी। यह यात्रा सरजू नदी से कलश में जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचेगी, जहां कलश स्थापना के साथ ही विराट रूद्र महायज्ञ शुरू हो जाएगा। यह यज्ञ नौ दिन तक चलेगी और अंतिम दिन 25 जनवरी को 11 निर्धन कन्याओं की शादी भी कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात