सोनभद्र

मेले मे चला लत्तम जुत्तम बाजा बजाने को लेकर हुआ जमकर मारपीट

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरपुरा में कनहर नदी के किनारे धुर घाट पर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में मकर संक्रांति पर्व पर लगने वाले मेले में बच्चों के द्वारा बजाया जाने वाला बाजा के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने मिले प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी रविंद्र यादव, अखिलेश यादव पुत्र शिवचंद मनीष पुत्र वीरेंद्र यादव सुजीत यादव पुत्र नारद यादव ।लल्लन, राहुल, शिवम पुत्र अज्ञात के खिलाफ धारा 147 308 323 504 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कारवाई किया जा रहा है। विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरपुरा ग्राम पंचायत में बीते मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर कनहर के किनारे धुर घाट पर स्थित शिव मंदिर पर बाजा बजाने को लेकर मारपीट हुई थी। उक्त मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने बताया कि मेला परिसर में बच्चों के द्वारा बजाए जाने वाले बाजा बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था जिसमें मारपीट की घटना घटित हुई थी। हो रहे मारपीट की घटना के दौरान मौके पर छुड़ाने गए अमानत हुसैन पुत्र महमूद आलम को भी आरोपियों ने लात घुसा से मारपीट किया था। मारपीट के पश्चात रफी उल्लाह अंसारी पुत्र नसरुल्लाह अंसारी निवासी हरपुरा के द्वारा मारपीट की घटना में शामिल उक्त लोगों पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। जिसके सापेक्ष में प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कठोर कानूनी कारवाई किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App