सोनभद्र

गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त के घर पुलिस ने चस्पा की नोटिस

विंढमगंज, सोनभद्र (सुमन गुप्ता)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडीह निवासी मोतीचंद पासवान पुत्र दसई पासवान के घर पर आज दोपहर लगभग 1:00 बजे हाथीनाला थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद गुप्ता ने डुग्गी पिटवाकर कोर्ट में हाजिर होने के लिए नोटिस चस्पा किया गया।
मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद गुप्ता ने बताया कि उक्त मोती चंद पासवान पुत्र दसई पासवान निवासी सलैयाडीह व हैसियत अंसारी पुत्र स्वर्गीय जमालुद्दीन अंसारी निवासी बरडीहा नगर ऊंटरी गढ़वा झारखंड के ऊपर हाथीनाला थाने में धारा 03(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है जिसके परिपेक्ष में उक्त दोनों आरोपी अपर सत्र न्यायाधीश एफसी कोर्ट सोनभद्र में हाजिर नहीं हो रहे हैं नोटिस भेजे जाने पर घर से फरार चल रहे हैं तथा वारंट की तमिल से बचने के लिए अपने आप को छुपा रहा है जिसके कारण आज अपर सत्र न्यायाधीश के आदेश अनुसार धारा 82 सीआरपीसी की नोटिस स्थानीय ग्रामीणों के समक्ष डुग्गी पिटवाकर उनके घरों पर चस्पा किया गया है कि आगामी 21 फरवरी 2024 को हर हाल में कोर्ट में हाजिर हो अन्यथा आगे कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार