सोनभद्र

श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सोनभद्र मकर सक्रांति के अवसर पर आज श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा श्रीराम जानकी मंदिर विजयगढ़ पेट्रोल पंप के सामने खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर के सभी वर्ग के लोगो ने बढ़चढ़ के शामिल हुए और प्रभु श्रीराम जी के दरबार में प्रसाद लाई,चूड़ा, ढूंढा, तिलपट्टी,बादाम पट्टी,और खिचड़ी, ग्रहण किया।
श्री राम दरबार अखाड़ा समिति के अध्क्षय धरमवीर तिवारी जी ने खिचड़ी के बारे में बताया की खिचड़ी क्यों मनाया जाता हैं , इसी तरह से खिचड़ी बनाई. इसलिए हर साल मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाई जाती है और बाबा गोरखनाथ को भोग लगाया जाता है. इसके बाद इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है. मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने के साथ ही दान करने का भी महत्व है.
जब सूर्य देव शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। सूर्य और शनि पिता-पुत्र हैं। शनि अपने पिता सूर्य को शत्रु मानता है, लेकिन एक मान्यता ये है कि मकर संक्रांति पर सूर्य अपने पुत्र शनि देव से मिलने उसके घर जाते हैं। श्रवण जी ने कहा
व्रत चंद्रिका उत्सव अध्याय क्रमांक 34 के अनुसार, संस्कृत भाषा में संक्रान्ति अथवा संक्रमण का अर्थ एक स्थान से दूसरे स्थान को जाना होता है. अतः मकर नाम की राशि में सूर्य के प्रवेश करने को ‘मकर संक्रान्ति’ कहते हैं. प्रमोद गुप्ता, आनन्द मिश्रा,रविन्द्र केशरी, प्रवीण सिंह जी नरेंद्र गर्ग विकास मित्तल विनोद केशरी समाजसेवी अनुज केडिया राहुल,सत्यम,योगेश,विनोद सोनी , मनीष अग्रहरी,शिवम झूरी ,नीतू प्रशांत चौबे,अभिषेक गुप्ता योगेश सिंह छोटक सोनी व अन्य सेकड़ों लोगों ने सह भोज में खींचड़ी खाया आनंद लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए मून स्टार इंग्लिश स्कूल में संपन्न हुआ दो दिवसीय व्यावसायिक विकास ए... बीजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार ट्रक के धक्के से दिव्यांग युवक की मौत कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दिव्यांग दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर
Download App