सोनभद्र

मिट दुकानों पर चला बुलडोजर

दुद्धी। स्थानीय कस्बे में वृहस्पतिवार को देर शाम करीब साढ़े छः बजे अतिक्रमण कर अवैध मिट दुकानों पर बुलडोजर चला। अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर मिट दुकानदारों को समय दिया गया था। लेकिन लोगों ने दुकानें नहीं हटाई। वृहस्पतिवार को नगर पंचायत ने अतिक्रमण किये दुकानों पर बुलडोजर चलाकर जमीन को मुक्त करा दिया।

नगर पंचायत प्रशासन बुलडोजर लेकर पुलिस फोर्स के साथ मलदेवा रोड के पटरी पर मिट दुकान के अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीन (बुलडोजर) पहुंचा तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने पटरी पर हुए अतिक्रमण को हटाना शुरू हुआ तो लगातार दर्जनों दुकान धराशायी हो गई। मिट दुकानदार ने सड़क की पटरी किनारे अतिक्रमण कर दुकान बना रखे थे। दुकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई चलने लगी तो हड़कंप मच गई। अधिशासी अधिकारी रामसमुख ने बताया कि कार्रवाई से पहले अतिक्रमणकारियों को नगर पंचायत द्वारा हटाने को लेकर नोटिस दिया गया था। लेकिन दुकानदारों की लापरवाही होने पर जेसीबी मशीन से हटाने का निर्देश मिलते ही अतिक्रमण को मुक्त कर दिया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज आशीष पटेल, महिला थानाध्यक्ष सहित पीएसी बल मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात