सोनभद्र

सोन संगीत महोत्सव का हुआ आयोजन कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सोन संगीत फाउंडेशन के तत्वाधान मे नगर पालिका स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में सोन संगीत महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सुर संगीत की महफिल सजी महोत्सव में देश की मानी जानी भोजपुरी लोक गायिका नंदिनी स्वराज ने अपनी मधुर आवाज का जादू बिखरा तो दर्शक झूम उठे। जैसे ही नंदिनी ने गीत गाया मंदिर अब बनने लगा है भगवा रंग चढ़ने लगा है.. जब सुनाया तो लोग झूम उठे। इसी क्रम में एक से बढ़कर एक गीत नंदिनी ने गाकर महफिल में चार चांद लगा कर लोगों का दिल जीत लिया। वहीं गायक ओंकार सिंह ने हर-हर महादेव शंभू काशी विश्वनाथ गंगे गाकर कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। गीत गजल से पूर्व सोन संगीत महोत्सव का नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान सोन संगीत फाउंडेशन के अध्यक्ष गायक सुशील मिश्रा ने आए हुए सभी अतिथियों का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, प्रमोद गुप्ता, रविंद्र केसरी, माला चौबे, अशोक चौबे, राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल द्विवेदी, पूर्व नपा अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, कांग्रेस नेता जगदीश मिश्रा, ब्रह्मम दुबे, सपा नेता हिदायत खान, लालता प्रसाद मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, अजीत जायसवाल, संतोष मिश्रा, रंजन पांडे, अतुल सिंह पटेल आदि सभी लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष पांडे ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात