सोनभद्र

संघ के स्वयंसेवियों ने विधायक के आवास पहुंचकर भेंट किया पूजित अक्षत, प्रभु राम की तस्वीर और निमंत्रण पत्र

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या से आए निमंत्रण के रूप में पूजित अक्षत, मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का चित्र और स्नेह निमंत्रण पत्र का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवियों ने सदर विधायक भूपेश चौबे के राबर्ट्सगंज स्थित आवास में पहुचकर विधायक भूपेश चौबे सहित उनके संपूर्ण परिवारजनों से मिलकर भेंट किया। इस दौरान स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवियों ने जय श्री राम की जयकारे के साथ विधायक परिवार को आगामी 22 जनवरी की अयोध्या नगरी में प्रभु श्रीराम लला के नवनिर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होना का आग्रह किया।
इधर विधायक ने अपने माता-पिता, धर्मपत्नी सहित अन्य परिवारजनों संग बड़े ही श्रद्धा भाव से श्रीअयोध्याजी से पूजित अक्षत और निमंत्रण स्वीकार किया। विधायक ने पूजित अक्षत, भगवान श्रीराम की तस्वीर और निमंत्रण पत्र पाकर भाव-विभोर होकर बताया की प्रभु के जन्मस्थल में पुजित अक्षत पाकर हम धन्य हुए और अब आगामी 22 जनवरी 2024 के उस ऐतिहासिक दिन का बेसब्री से इंतज़ार है जब सदियों के बाद हमारे आराध्य मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम लला नवनिर्मित मंदिर में विराजेंगे। उन्होंने यह भी कहा की हमें गर्व हैं की इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह हम और हमारी पीढ़ी बन पा रहें हैं। इस मौके पर आरएसएस कार्यकर्ता संतोष चौबे, सभासद चंद्र प्रकाश दूबे, मुन्ना दूबे, संतोष शुक्ला, संतोष सिंह, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन