सोनभद्र

ब्लॉक प्रमुख और एडीओ पंचायत ने छात्रों को दी पंचायती राज की अहम जानकारियां

छात्रावास के आवासीय छात्रों को वितरित किया कंबलम्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित शिक्षा निकेतन उच्चतर मध्यमिक विद्यालय के छात्रावास में रह कर पढ़ने वाले छात्रों को ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड और एडीओ पंचायत काशी राम ठाकुर के कर कमलों द्वारा कंबल वितरित किया गया।मौके आयोजित छात्रों की बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख और एडीओ पंचायत ने कहा की देश के विकास में पंचायत राज की अहम भूमिका है। तीन स्तरीय पंचायत में जिला,क्षेत्र और ग्राम पंचायत स्वतंत्र बाड़ी है ।उन्हेयोजना बनाने का अधिकार है छात्रों को पंचायती राज व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया की छात्रों को जन्म ,जाती ,आय,सहित अन्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब तहसील का चक्कर नही लगाना है सब आप को पंचायत कार्यालय पर मिल जायेगा।साथ ही सामूहिक विवाह योजना,स्वस्छ जल , हर घर जल नल योजना की जानकारी देने के साथ छात्रों का आह्वान किया कि आप अभी से लक्ष्य बना कर उसके अनुसार पढ़ाई और तैयारी में मेहनत करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।उन्होंने बस्तर के एक पूर्व आई ए एस सत्यजीत ठाकुर का उदाहरण देते हुए बताया कि एक आदिवासी युवक बिना बिजली के कैसे आगे औरढिबरी की रोशनी में पढ़ कर सफलता प्राप्त किया। देव नाथ सिंह ने तीसरी सरकार अपनी सरकार,और हुलास पुस्तकालय की जानकारी दी और बताया कि इससे छात्र पुस्तक पढ़ने का आनंद और ज्ञान प्राप्त कर रहे है। प्रबंधक विमल सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यवक्त किया मौके पर प्रधानाचार्य इंदुबाला सिंह,सर्वजीत सिंह, विजय कनौजिया, प्रमोद शर्मा,श्रुति कुमारी,यश्वी पांडेय, क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक मौर्या सुधीर कुमार, आदि उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन