सोनभद्र

मनीष गर्ग ने इच्छिता कप का किया भव्य उद्घाटन

दुद्धी,सोनभद्र- 13वें महिला मैच का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मनीष गर्ग यूनिट हेड ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने पिच पर फीता काटकर एवं बल्ला खेलकर किया तथा अध्यक्षता चेयरमैन कमलेश मोहन ने किया।जबकि समापन समारोह की मुख्य अतिथि चेयरमैन नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज रूबी प्रसाद ने विजेता एवं उप विजेता कप से दोनों टीमों को सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने मध्यप्रदेश व झारखंड की दोनों टीमो के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आज महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं।आज का यह मैच इसका जीता जागता प्रमाण है।उन्होंने खिलाड़ियों को बुलन्दियों पर पहुंचने की शुभकामना दी। अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन श्री मोहन ने महिला क्रिकेट के पारम्परिक मैच के लिए आयोजन कमेटी एवं इच्छिता कप के डायरेक्टर रविन्द्र जायसवाल का आभार जताया और खिलाड़ी लड़कियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विकास माहेश्वरी,एस दीक्षित बीना,राखी जायसवाल,कमल कानू,मनोरमा जायसवाल,कुसुम देवी, टीसीडी अध्यक्ष जवी खां, सचिव अंकुर बच्चन, मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा, शंभु नाथ, कमल कानू, डीपी सिंह, सुनील जायसवाल समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन