सोनभद्र

अबैध कत्था लकड़ी अरहर खेत से बरामद,सीज

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)) वनरेंज अधिकारी जरहा राजेश सिंह ने मंगलवार की रात 19 बोटा अरहर के खेत मे छीपा कर रखी गयी कत्था की अबैध लकड़ी बरामद कर रेंज कार्यालय में लाकर सीज कर दिया है। बताया गया कि जरहा वनरेंज क्षेत्र में कत्था लकड़ी कटान और परिवहन की शिकायत बराबर मिल रही थी इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना पर सिंदूर गाँव मे बताए गए स्थान पर छापा मारी की गयी तो अरहर और ज्वार के खेत मे छिपा कर रखी गयी 19 बोटा कत्था लकड़ी बरामद हुआ। रेंजर राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी सुखराम गोड़ से पूछताछ में पता चला कि उसने अपने काश्त से कत्था के चार पेड़ काट कर उसका 19 बोटा तैयार कर बेचने की फिराक में था इसी बीच मुखबीर ने कत्था कटान के राज खोल दिए और वन विभाग ने लकड़ी बरामद कर रेंज परिसर जरहा इंजानी में लाकर सीज करते हुए आरोपी सुखराम गोड़ के ऊपर वन अधिनियम की धारा 4/10 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई कर दी गयी है।उन्हों ने बताया कि काटे गए कत्था पेड़ के चारों ठूंठ से मिलान कर फर्द बरामदगी की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौप दी गयी है और कहा कि किसी भी व्यक्ति को कही भी बालू या लकड़ी का अवैध खनन करते हुए दिखाई दे तो तत्काल मेरे नम्बर पर या पुलिस को सूचित करें जिससे खननकर्ताओं पर सख्त कार्यवाही की जा सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन