सोनभद्र

बिच्छी नदी से तीन ट्रैक्टर उड़ाका दल ने पकड़ा

—- वन बिभाग की कार्रवाई से खनन माफियाओं में मचा हड़कम्प

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) डीएफओ रेणुकोट स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर गठित उड़ाका दल टीम ने बुधवार थाना क्षेत्र बीजपुर के पिंडारी गाँव स्थित बिच्छी नदी में छापामारी कर दोपहर बारह बजे तीन ट्रैक्टर बालू खनन परिवहन करते धर दबोचा इस दौरान एक ट्रैक्टर मौके का फायदा उठा कर भागने में सफल हो गया। बताया जाता है कि अबैध बालू खनन में संलिप्त तीनों ट्रैक्टर पिंडारी गाँव के चर्चित खनन माफियाओं से सम्बंधित हैं। पकड़े गए तीनो ट्रैक्टर को टीम ने रेंज कार्यालय म्योरपुर ले जाकर वन अधिनियम की धारा में सीज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। गौरतलब हो कि पिछले पखवाड़े से जरहा वनरेंज क्षेत्र के विभिन्न नदियों सहित रिहंद जलाशय के कई घाट से बालू खनन और परिवहन की खबरों को विभिन्न समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसका स्वतः संज्ञान लेकर डीएफओ ने उड़ाका दल टीम का गठन कर जरहा रेंज की नदियों में हो रहे अबैध खनन पर कार्रवाई का निदेश दिया था।बताते चले कि जरहा वनरेंज क्षेत्र में अबैध बालू खनन और लकड़ी कटान को लेकर फारेस्ट विभाग रेणुकोट डिवीजन में जनचर्चा का विषय बना हुआ है। अबैध खनन से जरहा क्षेत्र की विभिन्न नदियों सहित रिहंद जलाशय के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है।रेंजर म्योरपुर जबर सिंह ने बताया कि अभियुक्त नन्दू पुत्र रामदुलारे,कामेश्वर पुत्र गंगा,बंशराज पुत्र बचनू सभी निवासीगण ग्राम पंचायत पिंडारी थाना बीजपुर के विरुद्ध अबैध खनन को लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।वनरेंज अधिकारी म्योरपुर जबर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में वन दरोगा विजेंद्र कुमार,अनिल कुमार,शकील खा, वन रक्षक गोबिंद कुमार,सर्वेश कुमार,चंद्रभान,सतेंद्र सिंह,विद्या पांडेय सहित विशाल पाठक ओमप्रकाश जायसवाल आदेश पालक सामिल थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन